"King of hearts"- गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से की मुलाकात, तस्वीरें हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

“King of hearts”- गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से की मुलाकात, तस्वीरें हुई वायरल

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान से मुलाकात की।

Shah Rukh Khan (left) with Gautam Gambhir (Pic Source: Twitter)
Shah Rukh Khan (left) with Gautam Gambhir (Pic Source: Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए गंभीर ने शाहरुख की तारीफ की और उन्हें ‘दिलों का राजा’ बताया। शाहरुख इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “जवान” को लेकर काफी चर्चा में हैं, जो बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

आपको बता दें कि, शाहरुख खान और गौतम गंभीर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दरअसल गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी की थी, जिसके सह-मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। दरअसल, जब केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल जीता था तब गंभीर KKR के कप्तान थे।

अपनी नई फिल्म जवान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं शाहरुख़ खान

बता दें कि हाल ही में शाहरुख की नई फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ‘जवान’ फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं, गंभीर  ने शाहरुख के साथ जो तस्वीर शेयर की है उस तस्वीर को शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है वह फैन्स को खूब पसंद आ रहा है| 

गंभीर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “वह सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं  तो मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं..आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, बस सर्वश्रेष्ठ SRK..” 

यहां देखिए गौतम गंभीर का वो पोस्ट

वहीं अगर गौतम गंभीर की बात करें तो क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, गंभीर एक क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में सक्रिय रहे हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संसद सदस्य (सांसद) भी हैं। वहीं पिछले दो आईपीएल सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटोर के रूप में काम किया।

यह भी पढ़ें: Asia Games 2023: बिना मुकाबला पूरा खेले भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह

close whatsapp