गौतम गंभीर ने विराट कोहली को चिढ़ाने के लिए, इंस्टाग्राम पर नवीन-उल-हक के लिए लिखी स्पेशल लाइन
आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक।
अद्यतन - Sep 23, 2023 2:40 pm

IPL 2023 में CSK की जीत से ज्यादा खबरों में, विराट और नवीन-उल-हक की तकरार रही थी। वहीं इस लड़ाई में LSG के मेंटोर गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे, जिसके बाद ये मामला काफी ज्यादा ही गंभीर हो गया था। उस लड़ाई को अब कई महीने बीत गए हैं, लेकिन उसके बाद भी गंभीर इस मसले को हवा दे रहे हैं।
गौतम ने विराट और नवीन की लड़ाई को लेकर दिया था बयान
LSG और RCB के मैच के बीच उस दिन विराट और नवीन-उल-हक कई बार आमने-सामने हो रहे थे, मैच के बाद भी हाथ मिलाने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद गौतम गंभीर ने विराट को काफी कुछ सुनाया था और फिर वहां मौजूद खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया था। बाद में गंभीर ने कहा था कि उन्होंने अपने टीम के खिलाड़ी का साथ दिया था और आगे भी वो ऐसे ही साथ देंगे।
नवीन-उल-हक के जरिए गौतम गंभीर ने फिर लिया विराट से पंगा
*आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक।
*नवीन-उल-हक को विश करते हुए गौतम गंभीर ने उनके साथ वाली तस्वीर की पोस्ट।
*साथ ही गंभीर ने कैप्शन में लिखा- तुम्हारे जैसे काफी कम लोग हैं, कभी मत बदलना।
*जिसके बाद फैन्स ने इसे विराट से जोड़ दिया और गंभीर को किया काफी Troll
गौतम गंभीर ने नवीन-उल-हक को कुछ ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
विराट कोहली का फिर होगा इस गेंदबाज से सामना
वर्ल्ड कप 2023 को लेकर फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं, जिसका कारण है विराट कोहली और नवीन-उल-हक का आमना-सामना । जी हां वर्ल्ड कप 2023 के लिए अफगानिस्तान टीम में नवीन-उल-हक का चयन हुआ है, वहीं इस टूर्नामेंट में इंडिया और अफगानिस्तान का मैच 11 अक्टूबर को कोहली के घर यानी की दिल्ली में होगा। ऐसे में दोनों टीमों के फैन्स इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं, साथ ही देखने वाली बात होगी की क्या मैच के बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं या नहीं ।