गौतम गंभीर केएल राहुल

“केएल राहुल को आगे आना चाहिए था”- वर्ल्ड कप फाइनल हारने के लिए केएल राहुल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं गंभीर

वर्ल्ड कप फाइनल में केएल राहुल ने की थी काफी धीमी बल्लेबाजी।

Gautam Gambhir & KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)
Gautam Gambhir & KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स सही करोड़ों फैंस काफी मायूस दिखे। कोई भी प्लेयर उस हार को अभी तक भूला नहीं पाया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उस मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौतम गंभीर ने बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी आलोचना की है। विशेष रूप से कप्तान रोहित शर्मा (31 में 47 रन) की अच्छी शुरुआत के बाद, केएल राहुल (107 में 66), रवींद्र जड़ेजा (22 में से 9) और सूर्यकुमार यादव (28 में से 18) भारतीय पारी को आगे बढ़ाने में नाकाम रहे। इसी वजह से टीम इंडिया बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

गौतम गंभीर ने की केएल राहुल की आलोचना

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि, “यह दोधारी तलवार है। लेकिन मैंने हमेशा यह कहा है कि सबसे साहसी टीम विश्व कप जीतेगी। मैं समझ सकता हूं कि साझेदारी बनाने के लिए आपको समय की जरूरत होती है लेकिन 11 से 40 ओवर का समय बहुत लंबा समय होता है। किसी को यह जोखिम उठाना चाहिए था।”

आगे बोलते हुए, गंभीर ने कहा कि केएल राहुल को विराट कोहली के साथ अपनी साझेदारी के दौरान अधिक आक्रामक होना चाहिए था, जहां दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 गेंदों पर 67 रन जोड़े।

उन्होंने आगे कहा कि, “कोहली ने पारी को संभालने में भूमिका निभाई है, लेकिन बाकी सभी को आक्रामक होना चाहिए था। केएल को जाना चाहिए था. इससे क्या नुकसान हुआ होगा? हम 150 रन पर ऑल आउट हो जाते। लेकिन अगर हम बहादुर होते तो हम 310 रन बना सकते थे और भारत विश्व विजेता होता। यह 1990 का दशक नहीं है. 240 बिल्कुल भी अच्छा स्कोर नहीं है. आपको 300 से अधिक का योग चाहिए। भारत पर्याप्त बहादुर नहीं था।”

close whatsapp