विराट की तरह Gautam Gambhir का भी मंदिरों के प्रति होने लगा है झुकाव, पहुंचे एक खास स्थान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट की तरह Gautam Gambhir का भी मंदिरों के प्रति होने लगा है झुकाव, पहुंचे एक खास स्थान

Gautam Gambhir ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है शेयर।

Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)
Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज Gautam Gambhir अपने बेबाक अंदाज और बेबाक बयानों के जाने जाते हैं, साथ ही इस साल तो उन्होंने विराट कोहली से ऐसा पंगा लिया था कि अभी तक वो सुर्खियों में बने हुए हैं। दूसरी ओर गंभीर ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे देख एक बार के लिए आपका भी दिल खुश हो जाएगा और वो पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है।

Gautam Gambhir ने वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं Gautam Gambhir से हाल ही में वर्ल्ड कप को लेकर एक सवाल किया गया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि इस बार मेगा टूर्नामेंट में कौनसा बल्लेबाज कमाल कर सकता है। जिसके जवाब में गंभीर ने बाबर आजम का नाम लिया था और कहा था कि बाबर एक क्वालिटी प्लेयर हैं और वो इस वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन कुछ फैन्स को गौतम का ये बयान पसंद नहीं आया था।

 इन दिनों भगवान की भक्ति करने में लगे हैं Gautam Gambhir

*Gautam Gambhir ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है शेयर।
*जहां इस वीडियो में गंभीर पहुंचे थे तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने।
*वहीं इस दौरान गौतम गंभीर के साथ मौजूद थी उनकी वाइफ भी।
*साथ ही गंभीर ने कहा कि जितनी बार मौका मिलेगा मैं यहां आऊंगा।

Gautam Gambhir ने शेयर किया है सोशल मीडिया पर ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

हाल ही में फैन्स ने किया था गंभीर को जमकर Troll

IPL 2023 में विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच जमकर लड़ाई हुई थी, जिसमें गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे और उन्होंने कोहली से खूब बहस भी की थी। दूसरी ओर हाल ही में LSG के गेंदबाज नवीन-उल-हक का जन्मदिन था, इस मौके पर गंभीर ने नवीन के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही कैप्शन में गेंदबाज की जमकर तारीफ की थी, ये ही बात फैन्स को पसंद नहीं आई थी और उन्होंने गंभीर को सोशल मीडिया पर खूब Troll भी कर दिया था।

ये पोस्ट शेयर किया था गौतम गंभीर ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?