'जब पूरी दुनिया का ध्यान अटेंशन पर है तो आप मुस्कुराए' श्रीसंत के साथ मौखिक लड़ाई के बाद Gautam Gambhir - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जब पूरी दुनिया का ध्यान अटेंशन पर है तो आप मुस्कुराए’ श्रीसंत के साथ मौखिक लड़ाई के बाद Gautam Gambhir

इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच में गंभीर की श्रीसंत से बहस हुई थी

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2011 विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि कल 6 दिसंबर को इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच में गंभीर की पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत से मौखिक लड़ाई बीच मैदान पर देखने को मिली थी।

बता दें कि इसको लेकर इंटरनेट पर एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें गंभीर और श्रीसंत को तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है। तो वहीं दोनों के बीच बीचबचाव करने के लिए अंपायर्स को आना पड़ता है।

दूसरी ओर, गंभीर के साथ इस बहस के बाद लालाभाई काॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत से ही श्रीसंत लाइव आए और उन्होंने इस मामले में बारे में बात की। श्रीसंत ने कहा गंभीर ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिससे उन्हें पर्सनली काफी तकलीफ पहुंची है।

तो वहीं अब इस मसले पर गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बड़ा रिएक्शन दिया है। गंभीर ने कहा है कि जब पूरी दुनिया का ध्यान अटेंशन पर हो तो आपको बस मुस्कुराना चाहिए। गंभीर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- जब पूरी दुनिया का ध्यान अटेंशन पर है तो आप मुस्कुराए (Smile when the world is all about attention)

देखें गौतम गंभीर की यह सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो इस एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रनों से हराकर क्वालिफायर्स 2 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। तो वहीं इसके जबाव में गुजरात जायंट्स की टीम 211 रन ही बना पाई और मैच को 12 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma ने बीसीसीआई के साथ हाल में हुई मीटिंग में पूछा है कि क्या वे उन्हें T20 World Cup 2024 में चाहते हैं- रिपोर्ट्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?