रोहित शर्मा शिखर धवन

मैं अपने शानदार प्रदर्शन और सफलता का श्रेय वास्तव में रोहित शर्मा को देना चाहता हूं- शिखर धवन

मुझे लगता है कि हमारी सर्वश्रेष्ठ पारी 2019 में मोहाली में चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 रन की ओपनिंग साझेदारी थी- शिखर धवन

Rohit Sharma and Shikhar Dhawan. (Photo by Dan Mullan/Getty Images)
Rohit Sharma and Shikhar Dhawan. (Photo by Dan Mullan/Getty Images)

अनुभवी क्रिकेटर शिखर धवन पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस वक्त व्हाइट बॉल क्रिकेट में शुभमन गिल को उनसे आगे माना जा रहा है। रोहित शर्मा के साथ, इस जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनिंग साझेदारियों में से एक बनाई और उन्होंने मिलकर अतीत में कई रिकॉर्ड तोड़े।

धवन और रोहित की जोड़ी वनडे इतिहास में सलामी बल्लेबाज के रूप में 5000 रन का आंकड़ा पार करने वाली चौथी जोड़ी है। इससे पहले वनडे क्रिकेट में यह कारनामा सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली, एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन और गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हेन्स की जोड़ी ने किया था। अपनी दोस्ती के बारे में बोलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय रोहित को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी साझेदारी ने टीम इंडिया को अतीत में बड़े लक्ष्य का पीछा करने की नींव दी।

शिखर धवन ने जमकर की रोहित शर्मा की तारीफ

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान शिखर धवन ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने में मुझे काफी सपोर्ट मिला है। जब आपको बेहतर सपोर्ट मिलता है तो टीम को बेशक एक अच्छा स्टार्ट मिलता है। इससे आप रन को आसानी से चेज कर सकते हो या फिर बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हो। मैं अपने शानदार प्रदर्शन और सफलता का श्रेय वास्तव में रोहित शर्मा को देना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “दूसरे छोर पर रोहित आराम और आश्वासन की भावना देता है। मुझे लगता है कि हमारी सर्वश्रेष्ठ पारी 2019 में मोहाली में चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 रन की साझेदारी थी और दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी दुबई में 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ होगी जहां हमने पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की थी।”

धवन अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं और उन्होंने पिछले कुछ संस्करणों में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए भारत के दरवाजे बंद हो सकते हैं क्योंकि यशस्वी जयसवाल और गिल को प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन अगर वो आगामी IPL में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप में चीजें अलग हो सकती हैं।

आपको बता दें कि, IPL के पिछले संस्करण में आठवें स्थान पर रहा था। उनका लक्ष्य IPL 2024 में सुधार करना होगा और उस लक्ष्य के साथ, फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में हर्षल पटेल, राइली रूसो और क्रिस वोक्स सहित कुछ अन्य प्लेयर्स को खरीदा था।

यह भी पढ़ें: बैनक्रॉफ्ट और हैरिस को टेस्ट टीम में शामिल करने पर क्या बोले पैट कमिंस ?

close whatsapp