ICC के निशाने पर है रावलपिंडी स्टेडियम की पिच, लग सकता है बैन!
इस पिच पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच रहा ड्रॉ।
अद्यतन - मार्च 9, 2022 5:20 अपराह्न

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच जो रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच खेला गया वो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के निशाने पर है, क्योंकि इस मैच के पहले चार दिनों में केवल 11 विकेट गिरे थे। ICC के मुख्य रेफरी रंजन मदुगले की देखरेख में यह टेस्ट खेला जा रहा है और वो इससे पहले 2017 एशेज टेस्ट के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के पिच को ‘खराब’ करार दे चुके हैं।
रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच अब समाप्त हो चुका है और सभी अब रेफरी मदुगले के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और अगर उनके पिच खराब बताई जाती है तो पिंडी क्रिकेट स्टेडियम को तीन डिमेरिट अंक मिलेंगे। बता दें कि पांच साल में पांच डिमेरिट अंक प्राप्त करने वाले किसी भी मैदान को 12 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी से निलंबित कर दिया जाता है।
खराब रेटिंग मिलने के बाद रावलपिंडी स्टेडियम में लगाया जा सकता है बैन
पिच के अलावा आउटफील्ड को भी रेटिंग दी जाती है। आईसीसी मैच रेफरी मैच के मैदान के ऑउटफिल्ड को बहुत अच्छे, अच्छे, औसत, औसत से नीचे, खराब, अनफिट इस तरह की रेटिंग देता है। ICC नियम के मुताबिक, “यदि एक पिच या आउटफील्ड को खराब या अनफिट रेटिंग मिलता है। तो आईसीसी द्वारा उस मैदान पर प्रतिबंध लागू किया जा सकता है।”
इतना ही नहीं, दोनों टीमों के खिलाड़ी भी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की इस विकेट के खेल से खुश नहीं थे। नौमान अली ने टिप्पणी की कि उन्हें पिच से मदद नहीं मिल रही है, जैसा कि आमतौर पर रावलपिंडी में होता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए पिच पर कुछ भी नहीं था।
स्मिथ ने कहा था कि, इसमें तेज गेंदबाजों के लिए बहुत अधिक गति और उछाल नहीं है। मुझे लगता है कि स्पिनरों को थोड़ी मदद मिली है। जब आप सही लेंथ को हिट करते हैं तो थोड़ा प्राकृतिक बदलाव होता है और आप जानते हैं, रफ में गेंद डालने पर थोड़ी विविधता दिखती है। तो मैंने सोचा कि यह थोड़ा और टूट जाएगा और शायद शुरुआत से थोड़ा और टर्न होगा लेकिन शायद ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन हां, काफी सरल, डेड विकेट है।