सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी बयान दिए जा रहे हैं संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर का मानना है कि LED तकनीक के आने के बाद से बेल्स को हटाया जा सकता है।
अद्यतन - May 13, 2022 4:28 pm

हाल ही में आईपीएल 2022 के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने थी। इस मैच में युजवेंद्र चहल और डेविड वॉर्नर के बीच कुछ ऐसी घटना हुई जिसे देखने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर आधुनिक क्रिकेट में बेल्स को हटाने की बात कही है।
दरअसल दूसरी पारी के दौरान 9वें ओवर में वॉर्नर भाग्यशाली रहे, जब चहल के एक ओवर की आखिरी गेंद स्टंप्स पर जा लगी, लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। आउट होने के लिए गिल्लियों का गिरना जरूरी है। इस जीवदानदान के बाद आखिरकार, वॉर्नर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशेल मार्श ने 62 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली।
क्रिकेट से बेल्स को हटा दिया जाए- संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के टी-20 टाइम आउट शो में कहा कि, मैंने पहले भी कहा है कि, अब जब एलईडी स्टंप्स का प्रयोग होने लगा है तो बेल्स की जरूरत नहीं हैं। चहल उस दिन कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे और यह विकेट उनका बनता था। डेविड ने काफी खराब शॉट खेला था लेकिन चहल के नसीब में उनका विकेट नहीं लिखा था। अब जब एलईडी तकनीक आ गई है तो बेल्स का इस्तेमाल खत्म कर देना चहिए।
संजय मांजरेकर की माने तो, बेल्स का इस्तेमाल खत्म करके पूरा क्रिकेट तकनीक के हिसाब से चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, जबसे स्टंप्स में सेंसर आए हैं तबसे डिसीजन देना काफी आसान हो गया है। अगर गेंद स्टंप्स में लगती है तो रिव्यू के लिए चले जाना चाहिए ।
मांजरेकर ने कहा कि, अगर आपके पास तकनीक है, तो बेल्स नहीं होने चाहिए। बेल्स के साथ दूसरी समस्या यह है कि जब कोई स्टंपिंग होती है, तो आप उसके जलने का इंतजार करते हैं और फिर आप बात कर रहे होते हैं कि क्या दोनों बेल्स गिरी हैं या नहीं, ऐसे ही रन आउट के दौरान भी देखा जाता है।