WPL 2023: डिएंड्रा डॉटिन ने अपनी चोट को लेकर खोली पोल, बताया नहीं हूं चोटिल लेकिन….
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2023 का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 4, 2023 6:01 pm

आज यानी 4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। इस शानदार टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में होगा। हालांकि इस बेहतरीन टूर्नामेंट से पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम की अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन चोटिल होने की वजह से पूरे सत्र से बाहर हो गई है।
ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डिएंड्रा डॉटिन मेडिकल परिस्थिति से ठीक हो रही है और इसी वजह से वो WPL के पहले सत्र में खेलती हुई नजर नहीं आएंगी।’ हालांकि पूर्व वेस्टइंडीज ऑलराउंडर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में इन रिपोर्ट को लेकर सीधा बयान दिया है।
डिएंड्रा डॉटिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मैं ठीक हो जाऊं लेकिन किस्से? अगर मैं पूछ सकती हूं तो।’

डिएंड्रा डॉटिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में भी अपनी चोट को लेकर दिया अपडेट
अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने अपनी मेडिकल परिस्थिति को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, ‘मुझे किसी चीज से परेशानी नहीं है ना मैं किसी चीज से उभर रही हूं। मुझे जबरदस्ती टीम से बाहर कर दिया गया है।’
I really appreciate all the messages but truth be told I’m recovering from nothing but the Holy Ghost anointing thank you 🙏🏾 #GodIsGood #GodIsInControl
— Deandra Dottin (@Dottin_5) March 4, 2023
बता दें, डिएंड्रा डॉटिन की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर किम गार्थ को गुजरात जायंट्स की टीम में शामिल किया गया है। पिछले महीने हुए ऑक्शन में वो अनसोल्ड गई थी। दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। किम गार्थ इसी ऑस्ट्रेलिया टीम की हिस्सा थी।
बता दें, किम गर्थ गुजरात जायंट्स की टीम से खेलने वाली पांचवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है। गुजरात फ्रेंचाइजी की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी कर रही हैं। किम ने 14 साल की उम्र में आयरलैंड के लिए अपना डेब्यू किया था जो उनका जन्म स्थान है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पिछले साल भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में किया था।
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2023 का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।