WPL 2023 ऑक्शन: गुजरात जायंट्स की आर्मी हुई तैयार, पहला सत्र को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी पूरी टीम
गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एशले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
अद्यतन - Feb 13, 2023 9:20 pm

आज यानी 13 फरवरी को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले सत्र का ऑक्शन रखा गया था। इस शानदार ऑक्शन में सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया। गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का काफी अच्छा मिश्रण है।
गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एशले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वो गुजरात की पहली पसंद थी। गार्डनर के अलावा फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया की शानदार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को भी अपने खेमे में शामिल किया है। मूनी का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था लेकिन गुजरात फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
यह दोनों ऑस्ट्रेलिया की शानदार खिलाड़ियों में से है और अब गुजरात ने इन दोनों को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड की सोफिया डंकली भी गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगी। गुजरात में उन्हें 60 लाख रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की जांबाज ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को गुजरात फ्रेंचाइजी ने 70 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
वेस्टइंडीज की पूर्व खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन और भारत की बेहतरीन क्रिकेटर हरलीन देओल को भी गुजरात जायंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया। टीम के पास कई युवा खिलाड़ी भी है और पहले सत्र में ही गुजरात सभी टीमों को कड़ी टक्कर देंगी। टीम ने बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया को भी खरीदा। युवा खिलाड़ियों में मोनिका पटेल, तनुजा कंवर और मानसी जोशी क्रिकेट पिच में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ये रहा गुजरात जायंट्स का पूरा स्क्वॉड:
गुजरात जायंट्स:
एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, स्नेह राणा, डियांड्रा डॉटिन, सबभिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहैम, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, तान्या भाटिया, हर्ले गाला, अश्वनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील