CSK में जो इज्जत सीनियर खिलाड़ियों को मिलती है वही अंडर-19 खिलाड़ियों को भी मिलती है: रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा ने कहा कि, 'CSK मैनेजमेंट और मालिक कभी भी किसी भी खिलाड़ी के ऊपर दबाव नहीं डालते हैं। 11 साल के बाद भी उनका रवैया वैसे ही है।'
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 6:08 अपराह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा काफी समय से चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम की ओर से काफी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई है। जडेजा CSK टीम में 2012 में शामिल हुए थे।
हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के स्टार्स ऑन स्टार में CSK के उप कप्तान ने इस चीज को लेकर खुलासा किया कि भले ही उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेले हुए काफी समय हो गया है लेकिन CSK के लिए वो आगे भी ऐसे ही खेलना चाहता हैं।
जब रवींद्र जडेजा से पूछा गया कि CSK के डगआउट का वातावरण कैसा होता है तो उन्होंने इसका जवाब दिया कि, ‘CSK मैनेजमेंट और मालिक कभी भी किसी भी खिलाड़ी के ऊपर दबाव नहीं डालते हैं। 11 साल के बाद भी उनका रवैया वैसे ही है। वह कभी भी आपको नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करते हैं भले ही आप अच्छा प्रदर्शन ना कर रहे हो।
वहां सीनियर और जूनियर जैसा कुछ नहीं है। जो इज्जत और सम्मान सीनियर खिलाड़ियों को मिलती है वैसा ही अंडर-19 के किसी युवा खिलाड़ियों को भी मिलती है। किसी के ऊपर कोई भी दबाव नहीं डाला जाता और सभी को एक समान ही समझा जाता है भले ही वो खेल रहे हो या नहीं।’
धोनी भाई को चेपॉक में खेलते हुए देखकर सभी फैंस काफी खुश होते हैं: रवींद्र जडेजा
अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘पुणे में CSK फ्रेंचाइजी ने इस चीज को लेकर पूरा इंतजाम किया था कि 2000 से 3000 प्रशंसक पुणे में ही रहेंगे और वो सभी 7 मुकाबले देखेंगे जो पुणे में होने हैं। उनका रहना और खाना सब CSK फ्रेंचाइजी द्वारा किया गया था, साथ ही उन्हें CSK की जर्सी भी दी गई थी।
इस बार हम लोग मुकाबले अपने ही घर में खेल रहे हैं और जब भी हम अभ्यास करने के लिए जाते हैं 15000-20000 लोग हमको अभ्यास करते हुए देखने आते हैं। इस बार इसलिए काफी उत्साह हो रहा है क्योंकि धोनी भाई अपने घर में वापसी कर रहे हैं। सभी फैंस उन्हें चेन्नई में खेलते हुए देखना चाहते हैं।’