'मैंने सोचा घर पर बैठ के भी क्या ही करूंगा...'- IPL में शानदार वापसी के बाद मोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैंने सोचा घर पर बैठ के भी क्या ही करूंगा…’- IPL में शानदार वापसी के बाद मोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट नाम किए।

Mohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Mohit Sharma (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सीनियर पेसर मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। आपको बता दें मोहित शर्मा ने अपना आखिरी आईपीएल साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था।

पिछले सीजन गुजरात टाइटंस ने मोहित शर्मा को नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया था। लेकिन आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने मोहित को 50 लाख रूपए में खरीदा। टीम का भरोसा बनाए रखते हुए मोहित ने गुजरात के लिए शानदार खेल दिखाया। शानदार प्रदर्शन के बाद मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए नजर आए।

बहुत लोग नहीं जानते कि मैं घरेलू क्रिकेट खेलता हूं- मोहित शर्मा

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर मुरली कार्तिक के साथ बात करते हुए मोहित शर्मा ने बताया, ‘इस मैच को लेकर मेरे अंदर उत्साह था लेकिन कुछ वर्षों के बाद वापसी करने को लेकर घबराहट भी थी। बीच में घरेलू क्रिकेट खेला है। पिछले साल मैंने पीठ की सर्जरी से वापसी करते हुए घरेलू क्रिकेट खेला थ।’

‘बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि मैं घरेलू क्रिकेट खेलता हूं। टीम के साथ रहने के लिए आशु पा का फोन आया। मुझे लगा कि घर पर बैठ के भी क्या करूंगा। नेट बॉलर होना कोई बुरी बात नहीं है। आपको काफी एक्सपोजर देता है। गुजरात का माहौल शानदार है।’

शुभमन गिल ने निभाई जीत में बड़ी भूमिका

गुजरात टाइटंस के शानदार गेंदबाजी अटैक के सामने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज स्ट्रगल करते हुए नजर आए। जिसके चलते पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बोर्ड पर लगाए थे। मोहित शर्मा के नाम दो विकेट, वहीं मोहम्मद शमी, अलजारी जोसेफ, राशिद खान और जौशुआ लिटिल के नाम एक-एक विकेट शामिल रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शानदार शुरूआत मिली। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। रिद्धिमान साहा ने 19 गेंदो में 30 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 49 गेंदो में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने अंत में राहुल तेवतिया के फिनिशिंग पारी के चलते जीत हासिल की।

close whatsapp