MI vs RR: संजू सैमसन की गलती की वजह से आउट हुए थे रोहित शर्मा, इस वीडियो ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs RR: संजू सैमसन की गलती की वजह से आउट हुए थे रोहित शर्मा, इस वीडियो ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी 

5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, MI vs RR: आईपीएल 2023 का 42वां मैच कल 30 अप्रैल रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। भले ही मैच को मुंबई ने रोमांचक तरीके से 6 विकेट से जीत लिया हो, लेकिन मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के तरीके ने हंगामा खड़ा कर दिया था।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को मुंबई की पारी के दूसरे ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें फैंस द्वारा यह कहां जा रहा है कि रोहित के आउट होने के पीछे राजस्थान के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन की गलती थी।

फैंस का मानना है कि गेंद विकेट से लगी ही नहीं और रोहित को आउट करार दिया है। बता दें कि मुंबई की पारी का दूसरा ओवर जो राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा करने आए थे, इस ओवर की आखिरी नकल गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं पाते हैं और गेंद सीधे संजू सैमसन की दस्ताने में चली जाती है।

इस दौरान विकेट की बेल्स भी जलने लगती है। तो वहीं रोहित भी इस आउट के लिए रिव्यू नहीं करते हैं और ना ही मैदानी अंपायर द्वारा इस रिव्यू कराया जाता है। खैर, देखिए इस वीडियो को आप ही करिए फैसला कि रोहित आउट थे या नाॅट आउट?

देंखे वायरल वीडियो

https://twitter.com/bhargav_jupalli/status/1652776843945328640?s=20

तो वहीं मुंबई और राजस्थान के बीच खेला गया मैच, आईपीएल का 1000वां मैच था और साथ ही इस दिन रोहित शर्मा भी अपना 36वां जन्मदिन मना रहे थे। लेकिन इस दौरान वह मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते हैं, लेकिन टीम जरूर रोमांचक तरीके से 6 विकेट से मैच जीतकर रोहित शर्मा को जीत का गिफ्ट देती है।

गौरतलब है कि राजस्थान से मिले 213 रनों के टारगेट को मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की तूफानी पारी के दम पर 19.3 ओवर में रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया था।

close whatsapp