BBL 2021-22 में 468 रन बनाकर मैक्सवेल की लगी लॉटरी, अगले 4 साल के लिए इस टीम में हुए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2021-22 में 468 रन बनाकर मैक्सवेल की लगी लॉटरी, अगले 4 साल के लिए इस टीम में हुए शामिल

मैक्सवेल ने 13 मैचों में 468 रन बनाए और इस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सामने आए।

Glenn Maxwell IPL
Glenn Maxwell. (Photo by Graham Denholm – CA/Cricket Australia via Getty Images)

मेलबर्न स्टार्स इस साल भले ही बिग बैश लीग में ज्यादा प्रभाव नहीं डाला हो, लेकिन उन्होंने अपने एक स्टार कलाकार पर बहुत विश्वास दिखाया है जो कुछ समय से उनकी सेवा कर रहा है और साथ ही साथ कप्तान के तौर पर सामने से टीम का नेतृत्व भी कर रहा है। वह और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। बता दें इस सीजन मेलबर्न की टीम BBL की अंकतालिका में छठे पायदान पर थी।

द स्टार्स मैक्सवेल के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आए हैं और वो चाहते हैं कि वह कुछ और वर्षों के लिए फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने रहे। ऑस्ट्रेलियाई पावर-हिटर मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के साथ चार साल का करार किया है और बीबीएल 15 तक उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वह 2012/13 सीजन से मेलबर्न स्थित फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं।

चार साल का करार मिलने की खुशी में मैक्सवेल ने दिया यह बयान

इस नए करार के बाद मैक्सवेल ने कहा कि वह क्लब के साथ फिर से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैक्सवेल ने कहा कि, “मैं और चार सीजन के लिए स्टार्स के साथ प्रतिबद्ध होने के लिए उत्साहित हूं। मैं स्टार्स के लिए एक बीबीएल खिताब जीतना चाहता हूं और मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छी टीम है। मेलबर्न स्टार्स एक दशक से मेरे जीवन का हिस्सा रहा हैं और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम बीबीएल-12 और उससे आगे क्या हासिल कर सकते हैं।”

मैक्सवेल बीबीएल में एक मार्की खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 2012/13 में अपने डेब्यू के बाद से प्रतियोगिता के हर सत्र में भाग लिया है। मैक्सवेल BBL में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और इस साल बीबीएल-11 के अंतिम दौर में उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों में नाबाद 154 रनों की तूफानी पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने मात्र 41 गेंदों में शतक जड़ा था।

मैक्सवेल पिछले चार सीजन से स्टार्स की कप्तानी कर रहे हैं और इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स (पुराना नाम- किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं इस सीजन मैक्सवेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। बंगलौर की टीम ने उन्हें पहले ही रिटेन कर लिया है।

close whatsapp