ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की टीम इंडिया को चेतावनी कहा, वनडे सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल स्टार होगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की टीम इंडिया को चेतावनी कहा, वनडे सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल स्टार होगा

घुटने की चोट से वापसी करने के बाद एक बाद फिर से चोटिल हो गए हैं मैक्सवेल

Glenn Maxwell and Andrew McDonald (Image Credit- Twitter)
Glenn Maxwell and Andrew McDonald (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 17 मार्च से खेली जाएगी।

दूसरी तरफ इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल के खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि घुटने की चोट से करीब तीन महीने बाद वापसी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। लेकिन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मैक्सवेल की खेलने की कोच मैकडोनाल्ड उम्मीद जता रहे हैं।

मैक्सवेल को लेकर मैकडोनाल्ड का बड़ा बयान

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले cricket.com.au. के एक कोट के अनुसार एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा- अगर मैक्सवेल वह सब कुछ (फिटनेस) हासिल कर लेता है जिसकी उसे जरूरत है तो वह वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्टार होगा।

वापसी करने के बाद दोबारा चोटिल हुए मैक्सवेल

बता दें कि करीब तीन महीने बाद घुटने की चोट से वापसी करने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में, जब शेफील्ड शील्ड के लिए खेल रहे थे तो उन्हें स्लिप में फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी।

हालांकि अभी तक मैक्सवेल की चोट पर कोई भी अपडेट नहीं आया। अगर मैक्सवेल की ये चोट गंभीर होती है तो यह ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ-साथ आरसीबी के लिए भी झटका हो सकता है। पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को भरोसा है कि मैक्सवेल की 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी हो जाएगी।

इस प्रकार लगी थी मैक्सवेल को चोट 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

close whatsapp