पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने इस युवा तेज गेंदबाज को सरेआम दी गंदी-गंदी गालियां, फैंस ने कहा- 'बेशर्म, फिक्सर, लानत..' - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने इस युवा तेज गेंदबाज को सरेआम दी गंदी-गंदी गालियां, फैंस ने कहा- ‘बेशर्म, फिक्सर, लानत..’

यह युवा गेंदबाज पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तान टीम का हिस्सा है।

Pakistan Cricket Team. (Image Source: PCB X)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: PCB X)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Asif इस समय अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में है। मोहम्मद आसिफ ने ट्विटर स्पेस के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम से लेकर पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहीन शाहिद और पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक को लेकर बेहद विवादित बयान दिए हैं।

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्विटर स्पेस के दौरान 20-वर्षीय तेज गेंदबाज Ihsanullah को गंदी गाली दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में आसिफ पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाजी सनसनी इहसानुल्लाह के बारे में बात करते और उन्हें गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

Mohammad Asif ने ट्विटर स्पेस के दौरान Ihsanullah को गाली दी

आपको बता दें, इहसानुल्लाह की गिनती पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है और उन्होंने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद से अब तक 1 वनडे और 4 T20I मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 6 T20I विकेट लिए हैं। इसके अलावा, वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तान टीम का हिस्सा है।

इस बीच, अपने विवादास्पद X स्पेस सेशन के दौरान इहसानुल्लाह के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए, 40 वर्षीय आसिफ ने कहा कि उन्होंने एक बार युवा तेज गेंदबाज को फुलर गेंदबाजी करने के लिए कहा था क्योंकि इससे उन्हें अधिक विकेट लेने में मदद मिलती, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजों के सिर पर मारना चाहता है।

यहां पढ़िए: न विराट, न विलियमसन, न रूट, बाबर आजम बनाएंगे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन- गौतम गंभीर

मोहम्मद आसिफ ने लाइव कहा, “हुआ ये कि मैंने ना इहसानुल्लाह को एक मशवरा दिया, मैंने कहा कि यार आगे से गेंद करो तुम ज़्यादा आउट करोगे। केहरा पाजी, मैंने ना बल्लेबाजों के सर में गेंद मारी है। मैने कहा आउट हो जाएगा? तो कह रहा नहीं। तो मैंने कहा भो****के कैसे आउट होगा। गेंद विकेटों पर मरोगे तो आउट होगा न।”

यहां देखिए पाकिस्तानी फैंस ने कैसे मोहम्मद आसिफ की X पर क्लास लगाई –

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1705497410842042368

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1705510150373519494

https://twitter.com/u__akmal96/status/1705711106860224812

https://twitter.com/Xh_Sahib/status/1705540590832623686

यहां देखिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर , शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?