ग्लेन फिलिप्स के सामने बेबस दिखे नजमुल हसन शान्तो, न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्लेन फिलिप्स के सामने बेबस दिखे नजमुल हसन शान्तो, न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

NZ vs BAN (Pic Source-Twitter)
NZ vs BAN (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और टीम ने बांग्लादेश के चार विकेट जल्द गिरा दिए हैं। बांग्लादेश के शानदार बल्लेबाज नजमुल हसन शान्तो इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ग्लेन फिलिप्स ने लिया। यह सब हुआ न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में।

ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज है। ग्लेन फिलिप्स ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसपर नजमुल हसन शान्तो ने बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर मिड विकेट की ओर गई जहां फील्डर ने काफी अच्छा कैच पकड़ा और बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। इस समय बांग्लादेश काफी खराब स्थिति में है और अगर उन्हें मैच जीतना है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा।

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

जहां एक तरफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड ने दो मुकाबलों में दो जीत दर्ज की है वहीं बांग्लादेश ने दो मैच में एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। उन्होंने इन दोनों ही मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

अब इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बांग्लादेश के पास ऐसे कई अच्छे गेंदबाज हैं जो कभी भी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से मुकाबला का रुख पूरी तरह से मोड़ सकते हैं। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?