अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम के भी होंगे पूरी दुनिया में चर्चे, इस जबरदस्त लिस्ट में अपना नाम किया शामिल
इस समय दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दसवां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Oct 12, 2023 3:44 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है और सभी टीमें इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस समय दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दसवां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बता दें, यह पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जा रहा है और अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम ने भी अपना नाम एक शानदार लिस्ट में शामिल कर लिया है। लखनऊ में पहली बार वर्ल्ड कप का मैच खेला जा रहा है। इसी के साथ अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम ने भी उस बेहतरीन लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है जिसमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच की मेजबानी की गई है।
लखनऊ इस उपलब्धि को हासिल करने वाला 21वां भारतीय शहर बना है। यह लखनऊ के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की है और क्विंटन डी कॉक और कैप्टन टेम्बा बावुमा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है।
लखनऊ में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 5 मैच खेले जाएंगे जिसमें से एक भारत बनाम इंग्लैंड भी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इकाना स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स का होमग्राउंड था। यहां पर और भी कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी।