रवि बिश्नोई की गेंदबाजी का वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था: दानिश कनेरिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि बिश्नोई की गेंदबाजी का वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था: दानिश कनेरिया

रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट झटके।

Ravi Bishnoi with his Teammates. (Photo Source: Twitter)
Ravi Bishnoi with his Teammates. (Photo Source: Twitter)

29 जुलाई को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा चुके वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने 68 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में पहले रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और उसके बाद रवि बिश्नोई और रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने रवि बिश्नोई की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है। बता दें, इस मुकाबले में रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट झटके। बिश्नोई ने अपनी पहली ही गेंद में आक्रामक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बनाया। यहां तक कि ओडियन स्मिथ और कीमो पॉल भी उनकी गेंदों को समझ नहीं पा रहे थे। खुद दानिश कनेरिया को उनकी गेंदबाजी देखने में काफी मजा आया।

अपने यूट्यूब चैनल में दानिश कनेरिया ने रवि बिश्नोई की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘रवि बिश्नोई की गुगली और स्लाइडर इस पिच पर हमेशा खतरनाक रहेगी। वो जब गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने पहली ही गेंद निशाने पर फेंकी और रोवमैन पॉवेल को आउट किया। यहां तक की कीमो पॉल को भी समझ नहीं आ रहा था कि रवि बिश्नोई क्या कर रहे हैं। बिश्नोई को खुद त्रिनिदाद की पिच में गेंदबाजी करना अच्छा लग रहा था।

अर्शदीप सिंह ने भी कमाल की गेंदबाजी की: दानिश कनेरिया

पाकिस्तान के इस पूर्व स्पिन गेंदबाज को यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह को प्लेइंग XI में शामिल किया और अर्शदीप ने भी बेहतरीन गेंदबाज़ी की। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट झटके।

दानिश कनेरिया ने अर्शदीप सिंह के लिए कहा कि, ‘अर्शदीप की पहली गेंद पर काइल मेयर्स ने छक्का जड़ा और फिर दूसरी गेंद पर चौका। लेकिन इस तेज गेंदबाज ने हार नहीं मानी और तीसरी गेंद पर उनका विकेट झटक लिया। मेयर्स को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि अर्शदीप उनको छोटी गेंद फेंकेंगे जिसकी वजह से वो उस गेंद को समझ नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। भुवनेश्वर कुमार ने भी आसान कैच पकड़ा। अर्शदीप सिंह अब काफी मैच्योर गेंदबाज बन चुके हैं और भविष्य में वो इससे भी बेहतरीन गेंदबाजी करेंगे।

close whatsapp