भगवान ही जानतें हैं कि वह कैसे खेल रहे हैं- आकाश चोपड़ा ने फाफ डु प्लेसिस को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

भगवान ही जानतें हैं कि वह कैसे खेल रहे हैं- आकाश चोपड़ा ने फाफ डु प्लेसिस को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

इस मैच में बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस की जगह विराट कोहली ने की। 

faf du plessis And Akash Chopra (Photo Source: Twitter)
faf du plessis And Akash Chopra (Photo Source: Twitter)

गुरुवार (20 अप्रैल) को मोहाली में खेले गए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में RCB ने शानदार जीत दर्ज की। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 174 रन बना पाई। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी पारी फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने खेली।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स 10 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। इस टीम की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा ने किया। बता दें इस मैच में बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस की जगह विराट कोहली ने की।

फिट नहीं होने के बाद भी उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया- आकाश चोपड़ा 

दरअसल फाफ डुप्लेसिस फिट नहीं होने के कारण इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने फाफ डुप्लेसिस की शानदार पारी की जमकर सराहना की। उनका कहना है  कि फिट नहीं होने के बाद भी उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, फाफ डुप्लेसिस इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। उन्हें चोट लगी हुई है लेकिन फिर भी वह खेले। भगवान ही जानतें हैं वह कैसे खेल रहे थे। रोहित शर्मा उस दिन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले और फिर फाफ डुप्लेसिस भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। यह वाकई अच्छा है कि उन्हें इस नियम के तहत कम से कम खेलने का मौका तो मिला।

उन्होने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब वह बल्लेबाजी करने आए तो मुझे लगा वह शॉट्स नहीं लगाएंगे लेकिन उन्होंने बहुत शॉट्स लगाए। विराट और फाफ ने अच्छी बल्लेबाजी की 137 रनों की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि वे 195-200 का स्कोर बनाएंगे हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वे 175 तक ही पहुंच सके मुझे लगा बाद में इस टीम ने धीमी गति से रन बनाए। इसके साथ उन्होंने मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि, मोहम्मद सिराज का राज है, वे इस सीजन में शानदार हैं।

close whatsapp