अपनी पारी को संवारने के लिए उनके पास यह एक बेहतरीन मौका है- इशांत शर्मा ने इस युवा खिलाड़ी को लेकर कही बड़ी बात
इशांत शर्मा ने कहा कि, अब उनके पास एक बढ़िया प्लेटफार्म हैं जिसपर वह अपनी पारी को संवार सकते हैं।
अद्यतन - Jul 13, 2023 6:50 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौर पर पहुंची हुई है। जहां भारत कैरिबियाई टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रहा है। बता दें यह मुकाबला डेमिनिका में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
बता दें अश्विन ने वेस्टइंडीज के आधा खिलाड़ियों का विकेट अपने नाम किया। वहीं इस मुकाबले की एक और खास बात यह रही कि इस मैच में दो भारतीय युवा बल्लेबाजों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। बता दें ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले से भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किया।
वहीं इस बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी इशांत शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बात की। साथ ही उनका कहना है कि, रोहित शर्मा 30 रन और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर नाबाद लौंटे। वे खुद से कहेंगे कि अगर हम रन नहीं भी बना पा रहे तो कोई बात नहीं क्योंकि हमारे पास पहले से ही मजबूत बेस है।
उनके पास एक बढ़िया प्लेटफार्म हैं जिसपर वह अपनी पारी को संवार सकते हैं- इशांत शर्मा
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल वे अपना समय लेकर खेलेंगे और 70 रन आराम से बनाने की कोशिश करेंगे क्योंकि इस मैच में अभी बहुत समय है। इसके साथ ही इशांत शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, अब उनके पास एक बढ़िया प्लेटफार्म हैं जिसपर वह अपनी पारी को संवार सकते हैं। यशस्वी को पहले अपने अर्धशतक बनाने की कोशिश करनी चाहिए और फिर अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहिए। दरअसल शतक बनाने के लिए उनके लिए यह बेहतरीन मौका है।
उन्होंने कहा कि, जैसा बुधवार को देखने को मिला कि विकेट स्पिनर के लिए मददगार साबित हो रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा विकेट भी खराब होता जाएगा। इसलिए भारत अभी जिस स्थिति में है उससे 300 रन और ज्यादा बनाने की सोचना चाहिए ताकि दूसरी पारी में उसे बल्लेबाजी ना करना पड़ा। वहीं वेस्टइंडीज के लिए पहला सेशन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि भले ही वह पहले आधे घंटे में विकेट ना चटका पाएं लेकिन उन्हें रनरेट पर अंकुश लगाकर मैच में बने रहने के बारे में सोचना चाहिए।
यहां पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं प्रज्ञान ओझा, कहा- उन्होंने दिखा दिया कि भारत……