IND vs AUS: फिटनेस के मामले में कई भारतीय खिलाड़ियों से काफी आगे हैं रिचर्ड केटलब्रॉ - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: फिटनेस के मामले में कई भारतीय खिलाड़ियों से काफी आगे हैं रिचर्ड केटलब्रॉ

1 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर में शुरू हो रहा है।

Richard Kettleborough (Pic Source-Twitter)
Richard Kettleborough (Pic Source-Twitter)

1 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर में शुरू हो रहा है। बता दें, अभी तक भारत ने शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है और अब वो तीसरे टेस्ट को जीतने के इरादे से और सीरीज को अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

कई प्रशंसक भी इस शानदार मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ तीसरे टेस्ट मैच से पहले अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ को इंदौर स्टेडियम में रनिंग करते हुए देखा गया। वो तीसरे टेस्ट के लिए अपनी तरफ से तैयारी कर रहे हैं और खुद को मेंटेन (Maintain) करके रख रहे हैं। बता दें, रिचर्ड केटलब्रॉ 49 वर्ष के हैं और उन्हें दुनिया के बेहतरीन अंपायर में गिना जाता है।

ये रही रिचर्ड केटलब्रॉ के वार्म अप की वीडियो:

वीडियो में देखा जा सकता है कि रिचर्ड केटलब्रॉ तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल की है। वो इस समय के कई क्रिकेटर्स को फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

भारत अगर इस तीसरे टेस्ट को अपने नाम कर लेता है तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2022-23 सत्र के फाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए अब बचे हुए दोनों टेस्ट मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अभी ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है जबकि भारत दूसरे स्थान पर।

पहले टेस्ट मुकाबले को भारत में एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट को मेजबान में छह विकेट से जीता। बता दें, रिचर्ड केटलब्रॉ तीसरे टेस्ट में टीवी अंपायर होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर यह है कि पैट कमिंस इस मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कैमरून ग्रीन भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से वापसी कर सकते हैं।

close whatsapp