आशीष नेहरा का मजाक बना रहा था उनका बेटे, कैमरे पर कैद हो गई सारी हरकत
आशीष नेहरा के बेटे Arush Nehra का वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - अप्रैल 30, 2023 2:16 अपराह्न

जब भी IPL में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) का मुकाबला होता है, तो टीम के कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) कभी भी शांत बैठे नजर नहीं आते हैं। नेहरा जी मैच के दौरान हमेशा बाउंड्री पर खड़े रहते हैं और खिलाड़ियों से कुछ ना कुछ बाते करते रहते हैं। लेकिन इस बार जूनियर नेहरा जी ने कमाल कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
आशीष नेहरा की हर कोई करता है तारीफ
दूसरी ओर आशीष नेहरा के साथ खेल चुके उनके साथी खिलाड़ी इस समय IPL में कमेंट्री कर रहे हैं, इस दौरान ये पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा की जमकर तारीफ करते हैं और साथ ही अपने दौर के किस्से भी फैन्स के साथ में शेयर करते हैं।
आशीष नेहरा के बेटे Arush Nehra ये क्या करने में लगे थे?
*आशीष नेहरा के बेटे Arush Nehra का वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में Arush कर रहे थे पिताा आशीष नेहरा की एक्टिंग।
*Arush बाउंड्री पर खड़े होकर पिता की तरह कर रहे थे इशारे।
*इस दौरान जूनियर नेहरा ने पहना था गुजरात टीम का किट।
Arush Nehra ने कुछ इस तरह की Ashish Nehra की एक्टिंग
गुजरात टाइटन्स को रोक पाना मुश्किल हो गया है अब
दूसरी ओर IPL 2023 में एक बार फिर से हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टीम कमाल कर रही है, वहीं KKR को मात देकर ये टीम एक बार फिर से सबसे ज्यादा जीत के साथ अंक तालिका पर पहले नंबर पर आ गई है और दूसरे नंबर राजस्थान टीम मौजूद है फिलहाल।