गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

दोनों ही टीमों ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है।

Axar Patel and Lalit Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)
Axar Patel and Lalit Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 10वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए जीत के साथ आगाज किया था। जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसमें राहुल तेवातिया ने बल्ले से टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से रोमांचक मैच में मात दी थी। जिसमें ललित यादल और अक्षर पटेल ने 75 रनों की नाबाद मैच विनिंग साझेजाकी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे थे। जिसके बाद अब दोनों ही टीमों की कोशिश इसी लय को बरकरार रखने पर होगी।

मैच जानकारी:

मैच 10 – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसियेशन, पुणे

दिन और समय – 2 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट:

पिच को लेकर बात की जाए तो पुणे के एमसीए मैदान पर अभी तक सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को बाउंस की वजह से साफतौर पर मदद मिलते हुए देखने को मिली है।

संभावित अंतिम एकादश

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को लेकर बात की जाए तो शुभमन गिल, विजय शंकर और डेविड मिलर टीम के लिए पहले मुकाबले में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जिसके बाद उनपर फिर से सभी की नजरें रहने वाली हैं।

संभावित एकादश – शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवातिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली की टीम के लिए पहले मैच में कुलदीप यादव ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं इस मुकाबले में टीम अपने तेज गेंदबाजी क्रम को थोड़ा और मजबूत करने पर ध्यान दे सकती है।

संभावित एकादश – पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, मंदीप सिंह, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, खलील अहमद।

संभावित Dream11 टीम:

रिषभ पंत, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, राहुल तेवातिया, हार्दिक पांड्या, ललित यादव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर।

close whatsapp