GT vs KKR: रिंकू सिंह द्वारा पांच छक्के जड़ने के बाद यश दयाल का रिएक्शन हुआ वायरल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs KKR: रिंकू सिंह द्वारा पांच छक्के जड़ने के बाद यश दयाल का रिएक्शन हुआ वायरल 

रिंकू सिंह ने यश दयाल के 20वें ओवर में पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाए हैं।

Yash Dayal (Image Credit- Twitter)
Yash Dayal (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs KKR: आईपीएल 2023 के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है। लेकिन इस मैच में केकेआर का जीतना एक दम असंभव सा था, लेकिन रिंकू सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर, हारी हुई बाजी को पलट दिया है।

बता दें कि मैच में कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, तो वहीं गुजरात की ओर से गेंदबाजी करने आए, यश दयाल पर रिंकू सिंंह ने पहली गेंद पर सिंगल मिलने के बाद लगातार पांच गेंदों में सिक्स लगाए और अपनी टीम को मैच जिता दिया।

दूसरी ओर गेंदबाजी कर रहे यश दयाल को यकीन नहीं हुआ कि वाकई ऐसा हो सकता है और उन्हें किसी खिलाड़ी ने लगातार पांच गेंदों पर सिक्स लगाया हो। तो वहीं इस कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर यश दयाल का रिएक्शन वायरल हो गया है, जिसमें वह तौलिए से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं।

देंखे यश दयाल का रिएक्शन

कोलकाता बनाम गुजरात मैच का हाल:

बता दें कि मैच में हार्दिक पांड्या की जगह गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे राशिद खान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए।

बता दें कि गुजरात की ओर से विजय शंकर (63) और साईं सुदर्शन (53) ने अर्धशतकीय पारियां खेली, तो वहीं शुभमन गिल ने 39 और रिद्धीमान साहा ने 17 रनों का योगदान दिया। तो वहीं केकेआर की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं तो सुनील नारायण ने 3 और सुयश शर्मा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

इसके बाद गुजरात से मिले 205 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने वेंकटेश अय्यर (83 रन, 40 गेंद) और रिंकू सिंह (48 रन, 21 गेंद) के शानदार प्रदर्शन के दम पर 7 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

close whatsapp