जीत के बाद RCB के खिलाड़ियों ने किया खूब हंगामा, प्लेऑफ में जाने के सपने देखने लगी है ये टीम
धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ 60 रन से RCB टीम ने जीता था मैच।
अद्यतन - May 10, 2024 11:51 am

RCB टीम ने IPL 2024 में दमदार कमबैक किया है, जहां इस टीम ने पंजाब को भी मात दे दी। लेकिन इस टीम ने कमबैक करने में काफी ज्यादा देर कर दी, ऐसे में अब टीम का प्लेऑफ में जाना बाकी टीमों के भरोसे है। उसके बाद भी फाफ की सेना खुश है और पंजाब के खिलाफ मिली जीत का इस टीम ने जमकर जश्न मनाया।
एक के बाद एक मैच जीत रही RCB टीम
जी हां, IPL 2024 में एक समय ऐसा आया था जब RCB टीम लगातार मैच हार रही थी, वहीं अब ये टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है। जहां फाफ की टीम ने लगातार 4 मैच जीत लिए हैं, ऐसे में इस टीम ने 12 में से 5 मैच जीते हैं और 7 मैच हारे हैं और टीम के खाते में अभी 10 अंक हैं। वहीं मुंबई टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहले टीम है, जहां हार्दिक की कप्तानी में ये टीम इस सीजन सुपर फ्लॉप साबित हुई है।
RCB टीम ने जश्न मनाने के दौरान खो दिया अपना आपा
*धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ 60 रन से RCB टीम ने जीता था मैच।
*वहीं इस जीत के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक था।
*जहां इस दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने मनाया जीत का जमकर जश्न।
*जश्न को देख मानो ऐसा लगा की ये टीम IPL 2024 का खिताब ही जीत गई हो।
एक नजर RCB टीम के जश्न वाले वीडियो पर
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
फैन्स की खुशी भी अलग ही लेवल पर नजर आ रही है
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
विराट के बल्ले ने मचाया हल्ला
वहीं IPL 2024 में विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी जारी है, पंजाब के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने धाकड़ खेल दिखाया। जहां कोहली ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 92 रन बनाए, भले ही वो शतक से चूक गए थे लेकिन फैन्स को उनकी बल्लेबाजी देख और RCB की जीत देख काफी ज्यादा मजा आ गया। वैसे फाफ की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल है और बाकी टीमों के प्रदर्शन पर अब इस टीम की किस्मत तय होने वाले ही आगे के कुछ दिनों में।