IND vs PAK: KL Rahul ने शादाब खान के खिलाफ खेला ऐसा शाॅट कि कोहली और रोहित हो गए भौचक्के, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: KL Rahul ने शादाब खान के खिलाफ खेला ऐसा शाॅट कि कोहली और रोहित हो गए भौचक्के, देखें वीडियो 

भारतीय पारी के 35वें में राहुल ने जड़ा ये करारा शाॅट

KL Rahul (Image Credit- Twitter)
KL Rahul (Image Credit- Twitter)

Asia Cup 2023 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज 11 सितंबर को रिजर्व डे वाले दिन एशिया कप सुपर फोर का तीसरा मैच खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में आज भारत ने 24.1 ओवर से आगे खेलना शुरू किया और भारत के लिए 10 सितंबर को नाबाद रहने वाले विराट कोहली और केएल राहुल ने क्रमश: 8 व 17 रनों से आगे खेलना शुरू किया।

तो वहीं दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। साथ ही इस दौरान इंजरी से वापसी कर रहे केएल राहुल ने भारतीय पारी के 35वें के दौरान एक ऐसा शाॅट खेला, जिसे देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा भौचक्के रह गए।

KL Rahul ने खेला कमाल लाजबाव शाॅट

बता दें कि राहुल ने शादाब खान द्वारा फेंके गए इस ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से अपनी क्लास को दिखाते हुए एक शानदार शाॅट जड़ा। तो वहीं बता दें कि राहुल के इस शाॅट के लिए क्रिकेट में कोई नाम ही नहीं है। साथ ही जैसी है राहुल ने ये शाॅट खेला तो उनके इस शाॅट की वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें इस शाॅट की वायरल वीडियो

राहुल-कोहली के शतक से भारत मजबूत स्थिति में

दूसरी ओर आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम केएल राहुल और विराट कोहली के शतक की मदद से मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। बता दें कि भारत ने राहुल के (111*) और विराट कोहली के (122*) के शतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट 356 रन बना लिए हैं और पाकिस्तान के सामने एक विशाल लक्ष्य चेज के लिए रखा है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम बाजी मारती है?

ये भी पढ़ें- पहली बार पिता बने Jaspirt Bumrah को शाहीन अफरीदी ने दिया गिफ्ट, देखें वायरल वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?