GT बनाम LSG: मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या ने अपने बड़े भाई क्रुणाल के कॉलर को किया ठीक, गले मिलकर एक-दूसरे को जताया अपना प्यार
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - May 7, 2023 4:26 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 51वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला जा रहा है।
यह इस टूर्नामेंट में पहली बार हो रहा है कि दोनों टीमों के कप्तान एक दूसरे के सगे भाई हैं। यह खेल सच में काफी शानदार होने वाला है और मुकाबले से पहले दोनों भाइयों के बीच में ब्रोमांस (Bromance) देखा गया। टॉस के दौरान दोनों भाइयों को एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखा गया।
यही नहीं टॉस के पहले ऐसा भी देखा गया कि हार्दिक पांड्या अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के कॉलर और टोपी को सही कर रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के गले भी मिले। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
The two Pandya brothers are up against one another here in Ahmedabad.
Who do you reckon will come on Top after Match 51 of the #TATAIPL #GTvLSG pic.twitter.com/Zvh2kRRjwN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2023
GT के खिलाफ मुकाबला जीतना चाहेंगे LSG
बता दें, गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। इस समय गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 7 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 3 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में इस समय तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 10 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद क्रुणाल पांड्या को LSG टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
LSG के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। अब देखना यह होगा कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है। बता दें, अगर गुजरात टाइटंस इस मैच को जीत जाते हैं तो वो IPL 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।