GT vs RCB Turning point of match: विराट कोहली और विल जैक्स की धुआंधार साझेदारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट

GT vs RCB Turning point of match: विराट कोहली और विल जैक्स की धुआंधार साझेदारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट

RCB के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी और नौ विकेट के शेष रहते 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

RCB (Pic Source-X)
RCB (Pic Source-X)

GT vs RCB Turning point of match: IPL 2024 का 45वां मुकाबला आज गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में RCB के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी और नौ विकेट शेष रहते 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात vs बेंगलुरू: विराट कोहली और विल जैक्स की धुआंधार पारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट (GT vs RCB Turning point of match):

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 200 रनों का स्कोर तैयार किया। धीमी शुरुआत के बाद शाहरुख खान और साई सुदर्शन ने रनों की गति बढ़ाने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया और दोनों ने फिफ्टी जड़े। तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और शाहरुख खान के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। जहां शाहरुख ने 30 गेंदों में 58 रन बनाए, वहीं साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली।

इसके जवाब में RCB कुछ अलग ही प्लान बनाकर मैदान में उतरी। फाफ डु प्लेसिस बेहद ही आक्रामक अंदाज में नजर आए और तेजी से रन बटोरने शुरू किए। लेकिन साई किशोर ने उन्हें 24 रन के निजी स्कोर पर रोक दिया। यहां से मैच में ट्वीस्ट आने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन विराट कोहली और विल जैक्स ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है।

कोहली और जैक्स ने किया कमाल 

दोनों बल्लेबाजों के बीच 166 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। वहीं, विल जैक्स ने 41 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और गुजरात के हर गेंदबाजों की पिटाई की। नतीजन टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।इस जीत के साथ ही RCB के प्लेऑफ की उम्मीदें जगती नजर आ रही हैं।

close whatsapp