IPL 2022: लॉकी फर्ग्यूसन ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद, तोड़ा उमरान मलिक का रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: लॉकी फर्ग्यूसन ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद, तोड़ा उमरान मलिक का रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 में अब तक सबसे तेज गेंदबाज फेंकने का रिकॉर्ड हैदराबाद के उमरान मलिक के नाम था।

Lockie Ferguson. (Photo Source: IPL/BCCI)
Lockie Ferguson. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच में पहली गेंद से ही गुजरात के गेंदबाज राजस्थान के ऊपर हावी दिखी।

गुजरात के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की है। इसी बीच गुजरात टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने इस मुकाबले में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने मुकाबले के पांचवे ओवर की आखिरी गेंद 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से फेंकी। उस समय स्ट्राइक पर जोस बटलर मौजूद थे। फर्ग्यूसन की इस तेज गति की यॉर्कर का बटलर के पास कोई जवाब नहीं था। इस गेंद पर वो कोई रन भी नहीं बना पाए।

बता दें कि इससे पहले इस सीजन सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के नाम था। उन्होंने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 157किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी।

अल्जारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को फाइनल में दिया गया था मौका

उमरान मलिक ने हैदराबाद के सभी मुकाबलों में सबसे तेज गेंद फेंकी की थी लेकिन अंत में लॉकी फर्ग्यूसन उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे। इस फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया था और उन्होंने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मुकाबले की बात करें तो खबर लिखे जाने तक राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए हैं।राजस्थान की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जोस बटलर ने सर्वाधिक 35 गेंदों में 39 रन बनाए वहीं गुजरात की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। पांड्या ने जोस बटलर, कप्तान संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर को अपना शिकार बनाया।

close whatsapp