जीते हुए मैच को हारना कोई KKR से सीखे, गुजरात को गिफ्ट में दे डाली जीत
विजय शंकर ने 24 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 51* रन की विस्फोटक पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 29, 2023 8:23 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्हीं के घर में 7 विकेट से मात दी। गुजरात टाइटंस की ओर से विजय शंकर ने 24 गेंदों में 51 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।
बता दें, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। उन्होंने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन की बहुमूल्य पारी खेली। रिंकू सिंह और एन जगदीशन ने 19-19 रनों का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि नूर अहमद और जोशुआ लिटिल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
विजय शंकर ने खेली गुजरात टाइटंस की ओर से तूफानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी को गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी अच्छी रही। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शुभमन गिल ने इस मैच में 35 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाए जबकि रिद्धिमान साहा ने 10 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम के एक समय पर 93 रन पर 3 विकेट गिर गए थे जिसके बाद विजय शंकर और डेविड मिलर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।
जहां एक तरफ डेविड मिलर ने इस मैच में 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 32* रन का योगदान दिया वहीं विजय शंकर ने 24 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 51* रन की विस्फोटक पारी खेली। शंकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट झटका। विजय शंकर और डेविड मिलर के बीच चौथे विकेट के लिए 87* रनों की महत्वपूर्ण मैच जिताऊ साझेदारी हुई।
Meanwhile, Ismart Shankar 🤞#KKRvsGT https://t.co/WvmPhAqMBY
— Abhishek Reddy (@1_m_Abhishek) April 29, 2023
Life is very disturbing when this Gujarat win games for fun.I can't handle this anymore. #KKRvsGT
— Nithishsolleti🌟 (@Nithish4455) April 29, 2023
Don't understand the role of Shardul Thakur and David Wiese in the team 🤔#KKRvsGT #KolkataKnightRiders
— Imperfect_girl (@shrish_xoxo) April 29, 2023
Table topper GT ❤️ #KKRvsGT
Great finish by Vijay Shankar and David Miller 👏👏— Mayank Vavadiya (@361Mayank) April 29, 2023
This IPL is a comeback for many players and Vijay Shankar is one among them. Played a beautiful knock last time and today he gave his team a great win by scoring 51 in just 24 deliveries.
Well played GT. Truly a champion team👏🏻#KKRvsGT #IPL2023— Gowtham S (@gowtham_sava) April 29, 2023
Gujarat Titans needs 68 from 7 overs, then:
14th over – 9 runs.
15th over – 18 runs.
16th over – 13 runs.
17th over – 24 runs.
18th over – 14 runs.The finished the game in just 29 runs – What a chase.#KKRvsGT #IPL2023 pic.twitter.com/JJMmbfQOP6
— SPORTSBUZZINFO (@Sportsbuzinfo) April 29, 2023
are bhai vijay Shankar kab se
🥵🥵🥵🥵#KKRvsGT— ` (@3rd_ventricle) April 29, 2023
Knowing the Indian selectors, they’re going to pick Vijay Shankar just on the basis of this, won’t they? #KKRvsGT #IPL2023
— Dhruv Munjal (@Dhruv_Munjal21) April 29, 2023
When Vijay Shankar started hitting sixes pic.twitter.com/2LcdU81gt7
— 𝑸𝒂𝒔𝒊𝒎 𝑯𝒖𝒔𝒂𝒊𝒏 🫧 (@qasim_says_) April 29, 2023
Believe me vijay shankar scored 24 runs against varun chakraborty
— Viraj Kadam (@Virajkada46) April 29, 2023