जून 07 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jun 7, 2024 9:26 am

1) T20 World Cup 2024: उलटफेर का शिकार हुआ पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में USA के हाथों मिली शर्मनाक हार
टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला मेजबान USA और पाकिस्तान के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में यूएसए ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। इस वर्ल्ड कप में यह यूएसए की लगातार दूसरी जीत है। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। (पढ़ें पूरी खबर)
2) टी20 वर्ल्ड कप 2024: USA के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला USA और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान का यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और पाकिस्तान ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट महज 5 ओवर के भीतर ही खो दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) ‘विकेट के लिए ‘लालची’ मत बनो’, अर्शदीप सिंह को इस खिलाड़ी ने दी खास सलाह
भारत ने अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेषकर तेज गेंदबाजों ने। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह काफी किफायती रहे, लेकिन अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने चार ओवर के स्पैल में 35 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वाइड के जरिए कुल 9 रन दिए। (पढ़ें पूरी खबर)
4) टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाकी मुकाबलों में भी रोहित और विराट को ही ओपनिंग करनी चाहिए: पीयूष चावला
दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि भले ही आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का ओपनिंग कॉन्बिनेशन सफल साबित नहीं हुआ था लेकिन इन दोनों को ही आगामी मुकाबलों में भारतीय टीम की ओपनिंग करनी चाहिए। बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी की थी। (पढ़ें पूरी खबर)
5) न्यूयॉर्क से मैचों के शिफ्ट करने पर ICC की ओर से आया बड़ा अपडेट, पिच को लेकर उठ रहे लगातार सवाल
वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हो रहा है, जहां अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से कुछ मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले गए। हालांकि, न्यूयॉर्क की पिचों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कई दिग्गजों व क्रिकेट विशेषज्ञों ने पिच की गंभीर आलोचना की है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) MS Dhoni आसानी से ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में बैठकर कप्तानी कर सकते हैं: मैथ्यू हेडन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने, पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हेडन को लगता है कि धोनी का ऑरा इतना बड़ा है कि वह बड़ी ही आसानी से ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) IPL 2024 के दौरान जिस दिग्गज ने हार्दिक के प्रदर्शन पर उठाई थी उंगली अब उसी ने की जमकर तारीफ
IPL 2024 के दौरान भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी। फैन्स के एक बहुत बड़े वर्ग ने हार्दिक को सपोर्ट नहीं किया, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में स्विच किया और कप्तान बने। इसके अलावा आईपीएल 2024 के दौरान उनका फॉर्म भी खराब रहा, जिसकी वजह से भी फैन्स ने उन्हें ट्रोल किया। (पढ़ें पूरी खबर)
8) “मैच से पहले होटल में ही…”- IND vs PAK गेम को लेकर उपकप्तान Hardik Pandya ने दिया बड़ा बयान
आयरलैंड को पहले मैच में हराकर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत कर दी है। उपकप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ शानदार था। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए, और विरोधी टीम को 96 रनों पर ऑलआउट करने में बड़ी भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)
9) T20 World Cup स्टाफ डेल स्टेन को तेज गेंदबाजी सिखाता हुआ आया नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से शुरू हो चुका है। तो वहीं अभी तक टूर्नामेंट में शामिल 20 टीमों के बीच कुछ रोमांचक मैच खेले चुके हैं। खिताब जंग के लिए सभी टीमों के बीच करीब 28 दिनों तक 55 मैच खेले जाने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)