गुजरात के खिलाड़ी खेल से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में ध्यान लगा रहे हैं!
वीडियो में हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया समेत कई खिलाड़ी आ रहे हैं नजर।
अद्यतन - Mar 26, 2022 11:58 am

गुजरात टाइटन्स की टीम IPL में अपने डेब्यू को लेकर काफी बेताब है, वहीं इस टीम की कप्तानी यंग ऑलराउंडर यानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। साथ ही ये टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है, ऐसे में फैन्स को टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें और सभी टीम को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन गुजरात के खिलाड़ी अभ्यास से ज्यादा टीम के म्यूजिक वीडियो पर ध्यान लगा रहे हैं और अब टीम का गाना भी सामने आ गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
गुजरात के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर रहे, म्यूजिक वीडियो में डांस कर रहे हैं!
IPL में हर टीम का गाना होता है, जो फैन्स को कनेक्ट करता है। लीग की पुरानी 8 टीमों के गाने हैं और ये काफी ज्यादा मशहूर हैं, इसी कड़ी में लीग की 2 नई टीमें भी इस मैदान में उतर आई हैं और दोनों ने अपने-अपने एंथम को रिलीज कर दिया। जिसमें दोनों ही टीमों ने पानी की तरह पैसा बहाया है और अपने टीम का जमकर प्रमोशन किया है। वहीं गुजरात टीम की बात करें तो टीम के सभी खिलाड़ी इस म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं और ये लोगों के बीच वायरल भी हो रहा है।
*वीडियो में हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया समेत कई खिलाड़ी आ रहे हैं नजर।
*टीम के गाने को गुजरात के ही मशहूर सिंगर आदित्य गढ़वी ने गाया।
*वहीं गुजरात टीम के गाने का प्रमुख शब्द है- आवा दे, आवा दे।
*इस गाने में फैन्स को किया गया है शामिल और गुजरात की झलक दिखाई है।
यहां देखें टीम का पूरा गानाआ
आज से शुरू होने जा रही है लीग
वहीं दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग यानी की IPL की आज से शुरूआत होने जा रही है, जहां पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम का सामना केकेआर से होगा। वहीं लीग के सभी मैच इस बार मुंबई और पुणे के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।