गुजरात टाइटन्स के इस ऑलराउंडर ने की शादी, तो हेड कोच आशीष नेहरा ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

गुजरात टाइटन्स के इस ऑलराउंडर ने की शादी, तो हेड कोच आशीष नेहरा ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

25 वर्षीय साई किशोर को गुजरात टाइटन्स की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था।

R. Sai Kishore
R. Sai Kishore. (Photo Source: TNPL)

गुजरात टाइटन्स के ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें टीम के सदस्य साई किशोर को उनकी शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। 25 वर्षीय किशोर पहली बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के जरिए सुर्खियों में आए और 2017 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने विभिन्न घरेलू टूर्नामेंटों में चार साल का शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें एक अभिन्न भूमिका निभाई है।

इस बीच गुजरात टाइटन्स के मुख्य कोच आशीष नेहरा, किशोर के तमिलनाडु टीम के साथी विजय शंकर, साईं सुदर्शन के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वरुण आरोन और गुरकीरत सिंह सभी को फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में साई किशोर को उनकी जिंदगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

यहां देखिए साई किशोर के लिए गुजरात टाइटन्स का वो वीडियो

किशोर पिछले आईपीएल सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई मैच नहीं मिला। घरेलू टूर्नामेंटों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें पिछले साल श्रीलंका दौरे के दौरान भारतीय टीम में पहली बार बुलाया था, हालांकि, उन्हें अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल डेब्यू करना बाकी है। इस साल सीजन में दस टीम खेलती हुई नजर आएगी जिस वजह से उन्हें इस सीजन खेलने का मौका मिल सकता है।

साई किशोर को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स को करनी पड़ी थी मेहनत

नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स ने बिडिंग वॉर के बाद किशोर को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्षमताओं में सुधार किया है और अब वह एक ऑलराउंडर है, जिससे उनकी मांग बढ़ गई है। यदि किशोर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं तो उनके फ्रेंचाइजी के लिए नंबर 7 या 8 पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है।

टी-20 में उनका इकॉनमी रेट 5.46 है जो की काफी अच्छा है और उन्होंने 17.4 की औसत से विकेट भी लिए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि वह नई गेंद से गेंदबाजी भी कर सकते हैं, वह फ्रेंचाइजी के लिए एक बेहतरीन विकल्प होंगे।

close whatsapp