मुझे पूरा यकीन है कि गुजरात टाइटंस की टीम रहमनुल्लाह गुरबाज को रिटेन करेगी - वसीम जाफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे पूरा यकीन है कि गुजरात टाइटंस की टीम रहमनुल्लाह गुरबाज को रिटेन करेगी – वसीम जाफर

रहमनुल्लाह गुरबाज का एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Rahmanullah Gurbaz (Photo Source: Twitter)
Rahmanullah Gurbaz (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 में अभी तक अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है, भले ही उन्हें सुपर-4 के चरण में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ हर जगह जरूर देखने को मिल रही है। जिसमें एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में देखने को मिला है वह युवा खिलाड़ी रहमनुल्लाह गुरबाज का है। जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 45 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में रहमनुल्लाह गुरबाज गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही IPL में अपना पहला सीजन गुजरात टाइटंस की टीम ने खिताब को भी अपने नाम किया जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी।

वसीम जाफर ने BatBricks7 Presents Run Ki Runneeti शो जो CricTracker पर था उसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों 20 साल के गुरबाज को गुजरात टाइटंस की टीम अगले IPL सीजन से पहले उन्हें रिटेन करना चाहेगी।

जिसमें वसीम ने कहा कि, उन्होंने इस बात को पहले भी कहा कि रहमनुल्लाह गुरबाज एक शानदार खिलाड़ी हैं, और उन्हें IPL 2022 में खेलने का मौका मिलना चाहिए था। हालांकि उन्हें उस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि गुजरात टाइटंस टीम के पास मैथ्यू वेड और रिद्धिमान साहा के रूप में 2 अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे सीजन काफी शानदार प्रदर्शन किया।

अब आने वाले सीजन में मिल सकता है खेलने का मौका – जाफर

बता दें कि IPL 2022 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें 2 नई टीमों के शामिल होने से अधिक खिलाड़ियों को खेलने का भी मौका मिला। इससे अफगानिस्तान के कुछ और युवा खिलाड़ी भी खेलने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी जहां हार्दिक पांड्या कर रहे थे, तो वहीं राशिद खान को टीम का उप-कप्तान बनाया गया था।

इसी को लेकर वसीम जाफर ने कहा कि, जब आप लगातार काफी एक साथ जीतते हैं, तो आप अपनी प्लेइंग इलेवन में अधिक बदलाव करने का विचार नहीं करते हैं और शायद इसी कारण गुरबाज को खेलने का मौका नहीं मिल सका। लेकिन वह एक काफी रोमांचक खिलाड़ी हैं और गुजरात टाइटंस की टीम उन्हें रिटेन जरूर करना चाहेगी अगले IPL सीजन के लिए।

close whatsapp