“हमने Self-respect के लिए खेला, मैं इसे हमेशा याद रखूंगा…”- RCB के प्रदर्शन पर विराट कोहली को है बहुत गर्व
अपने आत्म-सम्मान के लिए खेलना शुरू किया और फिर आत्मविश्वास वापस आ गया- विराट कोहली
अद्यतन - May 23, 2024 12:18 pm

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच हारकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लीग स्टेज के पहले हाफ में 8 में से एक केवल मैच जीतने के बाद टीम ने फिर 6 में से 6 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन एक बार फिर फ्रेंचाइजी और फैंस का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है।
इस सीजन विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम के लिए बल्ले से अहम योगदान दिया है। साथ ही फील्डिंग में अपना जौहर दिखाया है। एलिमिनेटर में हार के बाद विराट कोहली मैदान में काफी ज्यादा निराश नजर आए। लेकिन वह अपनी टीम के प्रदर्शन पर बहुत ज्यादा गर्व कर रहे हैं।
इस चीज पर हम हमेशा गर्व कर सकते हैं- Virat Kohli
विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि टीम ने जिस तरह से वापसी की और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया वह एक ऐसी चीज है, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो पर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘सीजन के पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। क्रिकेटरों के तौर पर हमारे जो स्टैंडर्ड्स हैं, हम उन पर खरे नहीं उतर रहे थे।’
कोहली ने आगे कहा, ‘फिर, हमने खुद को एक्सप्रेस करना शुरू कर दिया, अपने आत्म-सम्मान के लिए खेलना शुरू किया और फिर आत्मविश्वास वापस आ गया। जिस तरह से हमने चीजों को बदला और योग्य बनाया वह वास्तव में स्पेशल था, कुछ ऐसा जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा और याद रखूंगा, इस चीज पर हम हमेशा गर्व कर सकते हैं। आखिरकार हमने वैसा ही खेला जैसा हम खेलना चाहते थे।’
विराट कोहली (Virat Kohli) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस का भी तहे दिल से शुक्रियादा किया। क्योंकि चाहे हार हो या जीत फैंस अपनी टीम को चियर करने से पीछे नहीं हटे हैं। ‘फैंस का सपोर्ट अटूट है, यह सीजन बिल्कुल वैसा ही था, यह कोई अलग नहीं था। इसके लिए हमेशा थैंकफुल रहूंगा और जिस तरह से वे न केवल बेंगलुरु में बल्कि पूरे देश में जहां हम खेलते हैं, वहां वे जिस तरह से बड़ी संख्या में सपोर्ट करते हैं, उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे। आपके सपोर्ट और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।’
Unfortunately, sport is not a fairytale and our remarkable run in #IPL2024 came to an end. Virat Kohli, Faf du Plessis and Dinesh Karthik express their emotions and thank fans for their unwavering support. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/FYygVD3UiC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 23, 2024