मुंबई इंडियंस के जरिए हार्दिक के करियर की गाड़ी को धक्का लगा रही है गुजरात टाइटन्स
हार्दिक पांड्या इस सीजन गुजरात टाइटन्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
अद्यतन - मार्च 13, 2022 3:10 अपराह्न

आईपीएल 2022 का सीजन शुरू होने में महज 13 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। आईपीएल का यह 15 वां सीजन होगा और यह सीजन कई मायनों में अलग होगा। जहां पिछले सीजन तक इस लीग में कुल 8 टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए लड़ती हुई नजर आती थी अब उनकी संख्या 10 हो गई है, जिससे खिताब जीतने के लिए सभी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए यह सीजन काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि उन्हें इस बार बहुत कुछ साबित करना होगा। उन्ही में से एक नाम हार्दिक पांड्या का भी है। हार्दिक इस सीजन नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स के लिए खेलेंगे साथ ही में कप्तानी भी करेंगे। इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 15 करोड़ रुपए देकर चुना था।
हार्दिक के ऊपर इतना ज्यादा पैसा लगाकर फ्रेंचाइजी ने बहुत बड़ा जुआ खेला है क्योंकि पिछले कुछ समय से हार्दिक क्रिकेट के मैदान से बिल्कुल दूर रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। उसके बाद से वो फिटनेस की समस्या के कारण टीम इंडिया से बाहर रहे हैं। इस बीच उनकी नई फ्रेंचाइजी ने आईपीएल सीजन के शुरुआत से पहले एक मजेदार ट्वीट किया, उस ट्वीट को देखकर ऐसा लग रहा है कि फ्रेंचाइजी उनसे इस सीजन के लिए काफी कुछ उम्मीद कर रही है।
यहां देखिए फ्रेंचाइजी का वो ट्वीट
Nayi team ko🌹samjhe kya, 🔥 hai hum!
🏆 🏆 🏆 🏆 Vaise bhi apne Captain ka #TATAIPL jeetna, #YehAbNormalHai! 😉 #GujaratTitans https://t.co/nUCqJzxjku
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 13, 2022
दरअसल हार्दिक पांड्या इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और वहां उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई फ्रेंचाइजी ने चार बार खिताब अपने नाम किया था। जिस वजह से अब गुजरात फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि हार्दिक इस सीजन अपनी कप्तानी के दौरान टीम को चैंपियन बनाने में कामयाब होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में आईपीएल 2022 में उनकी टीम कहां तक पहुंच पाती है।
बता दें कि बतौर कप्तान हार्दिक का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। और इस सीजन उनके लिए डबल चैलेंज होगा जहां उन्हें खिलाड़ी के रूप में भी खुद को साबित करना होगा और एक कप्तान के रूप में भी।