21 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से । CricTracker Hindi

21 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

21 April Evening News
21 April Evening News

1- सुरेश रैना का CSK टीम पर फूटा गुस्सा, हरभजन सिंह भी बोले-ऑक्शन में ही कर दी थी गलती

IPL  2025 में CSK टीम ने हद से ज्यादा घटिया प्रदर्शन किया है, जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं इस टीम से खेल चुके कुछ पूर्व खिलाड़ी भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं, जहां इस लिस्ट में सुरेश रैना और हरभजन सिंह का नाम शामिल है। जिन्होंने इस बार CSK मैनेजमेंट से कुछ तीखे सवाल कर लिए हैं, जो अपने आप में काफी सही भी हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

2- IPL 2025: मैच के दौरान हुई थी टकरार, बाद में देखने को मिला विराट और हरप्रीत के बीच गहरा प्यार

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 20 अप्रैल को खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 73* रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने 7 चौके और एक छक्का जड़ा। (यहां पढ़े पूरी खबर)

3- बीसीसीआई ने की मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की लगी बड़ी लॉटरी

बता दें कि, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो चुकी है। श्रेयस अय्यर ग्रेड बी में शामिल किए गए हैं जबकि ईशान किशन को ग्रेड सी में रखा है। ग्रेड A+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा है। ग्रेड ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर )

4- CSK की ओर से डेब्यू करने के बाद आयुष म्हात्रे का 11 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल

17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 20 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। भले ही आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में आयुष म्हात्रे को किसी फ्रेंचाइजी ने ना खरीदा हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया, जो इस टूर्नामेंट से चोटिल होने की वजह से बाहर हो चुके हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

5- IPL में बेहद कम ही देखने को मिलता है ऐसा नजारा, कोहली और पडिक्कल ने पेश किया फिटनेस का शानदार नमूना, देखें वीडियो

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने विकेट के बीच रन भागने के दौरान गजब की फिटनेस दिखाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने पंजाब के फील्डरों के सामने चालाकी दिखाते हुए दौड़कर चार रन पूरा कर लिए, जिसे दखकर पंजाब के खिलाड़ी हैरान रह गए। देवदत्त पडिक्कल ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले के दौरान अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। (यहां पढ़े पूरी खबर)

6- रोहित भी हुए आयुष म्हात्रे के फैन, कैमरे के सामने कर दी युवा बल्लेबाज की तारीफ

आयुष म्हात्रे ने अपने IPL डेब्यू के साथ ही सुर्खियां बटोर ली हैं, ऐसे में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आयुष की खूब तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर अब MI टीम के सोशल मीडिया पर CSK के इस बल्लेबाज का वीडियो सामने आया है, जिसमें आयुष म्हात्रे रोहित शर्मा के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

7- विराट कोहली से मिलने के बाद प्रीति जिंटा की खुशी अलग लेवल पर थी, आप भी देखो ये वाला वीडियो

IPL में विराट कोहली को हर विरोधी खिलाड़ी काफी पसंद करता है, वहीं दूसरी टीम के मालिक भी खुद आकर कोहली से मिलते हैं। ऐसे की कुछ फिर से देखने को मिला है, जहां पंजाब के खिलाफ हुए मैच के बाद कोई खास आकर विराट से मिला और उसके बाद का नजारा देखने लायक था। (यहां पढ़े पूरी खबर)

8- KKR में वापसी के बाद अभिषेक नायर का पहला वीडियो आया सामने, झूठी मुस्कान बता रही थी सारी कहानी

KKR टीम में अभिषेक नायर की बीच सीजन में एंट्री हुई है, जहां वो फिर से कोलकाता के खिलाड़ियों को कोचिंग देते हुए नजर आएंगे। अभिषेक का इस सीजन का पहला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई और ये देख फैन्स भी काफी खुश हो गए। (यहां पढ़े पूरी खबर)

9- अचानक लगी मुशीर खान की लॉटरी, विराट ने युवा खिलाड़ी को गिफ्ट किया अपना बल्ला

विराट कोहली हमेशा से बड़े दिल वाले खिलाड़ी रहे हैं, जहां वो अपने साथी खिलाड़ियों के अलावा जूनियर खिलाड़ियों को कुछ ना कुछ गिफ्ट देते ही रहते हैं। अब ऐसा ही कुछ फिर से कोहली ने किया है, जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई और फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

10- जीत के बाद रोहित शर्मा को मिला खास अवॉर्ड, जिसके बाद हिटमैन का लुक देखने लायक था

मुंबई इंडियंस की जीत में रोहित शर्मा का बड़ा हाथ रहा, जहां उनकी कमाल की पारी की बदौलत MI टीम ने CSK को मात दी। इस दौरान उनको सूर्यकुमार यादव का भी पूरा साथ मिला, वहीं इस मैच के बाद हिटमैन को MI टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खास अवॉर्ड भी दिया गया था। (यहां पढ़े पूरी खबर)

 

close whatsapp