हमें अपनी टीम की तेज गेंदबाजी लाइनअप को और बेहतर करने की जरूरत है: हमीद हसन
अफगानिस्तान की बात की जाए तो टीम के पास कई टैलेंटेड युवा खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - अगस्त 20, 2023 11:34 अपराह्न

30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 की शुरुआत हो रही है और इसी साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। सभी टीम इन दोनों महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास कर रही है।
अफगानिस्तान की बात की जाए तो टीम के पास कई टैलेंटेड युवा खिलाड़ी हैं। टीम के पास स्पिनर्स की कमी बिल्कुल नहीं है। हालांकि अफगानिस्तान को अपनी तेज गेंदबाजी लाइनअप को और बेहतर करने की बेहद जरूरत है। पिछले कुछ महीनो में फजलहक फारूकी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि उनके अलावा कोई भी अन्य तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहा है।
अफगानिस्तान को अब पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है और टीम के तेज गेंदबाजी कोच हमीद हसन ने आगामी टूर्नामेंट के लिए अपना पक्ष रखा है। हमीद हसन की मानें तो आगामी टूर्नामेंट में टीम सिर्फ स्पिन गेंदबाजों के ऊपर निर्भर नहीं करेगी। तेज गेंदबाज भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़े: IRE vs IND 2nd T20i: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 33 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
हमीद हसन ने क्रिकबज को बताया कि, ‘हम अपनी गेंदबाजी लाइनअप को थोड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि एशिया कप और वर्ल्ड कप भी पास में ही है। हमें इन दोनों ही बड़े टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। हम सिर्फ स्पिनर्स के ऊपर निर्भर नहीं होना चाहते है। हमारे टीम के स्पिनर्स काफी अच्छे हैं इसमें कोई शक नहीं है लेकिन अब तेज गेंदबाजों को भी अपना काम बखूबी से निभाना होगा।’
हम अफगानिस्तान में उन गेंदबाजों को ढूंढ रहे हैं जो 150 के ऊपर की गति से गेंदबाजी कर सके: हमीद हसन
हमीद हसन ने आगे कहा कि, ‘तेज गेंदबाजी लाइनअप में हमारे पास फजलहक फारूकी है। उनके अलावा नवीन उल हक, फरीद मलिक और अजमत भी है। एक और नए गेंदबाज हैं अब्दुर रहमान जो 140 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर सकते है। उनके अलावा भी हमारे पास कई विकल्प है।
कई बार हम खुद सोच में पड़ जाते हैं कि किसको प्लेइंग XI में शामिल करें और किसको नहीं। यह अच्छी बात है लेकिन हम यही कोशिश कर रहे हैं कि ऐसे गेंदबाजों को ढूंढने जो आने वाले 5 से 10 सालों में अफगानिस्तान के लिए 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर सके।’