हनुमा विहारी समेत सात भारतीय खिलाड़ी लेंगे बांग्लादेश की DPL 2022 में हिस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

हनुमा विहारी समेत सात भारतीय खिलाड़ी लेंगे बांग्लादेश की DPL 2022 में हिस्सा

DPL 2022 में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों को एक विदेशी खिलाड़ी को खिलाने की अनुमति दी गई है।

Hanuma Vihari. (Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)
Hanuma Vihari. (Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)

हनुमा विहारी और अभिमन्यु ईश्वरन समेत कुल सात भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश के प्रमुख लिस्ट-ए (50-ओवर) टूर्नामेंट, ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2022, में भाग लेंगे। विहारी और ईश्वरन के अलावा, परवेज रसूल, बाबा अपराजित, अशोक मेनारिया, चिराग जानी, और गुरिंदर सिंह बांग्लादेश में 15 मार्च से आरंभित ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2022 में हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें, ये सभी भारतीय खिलाड़ियों को पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला पाया था, और उनके पास अप्रैल से सितंबर तक बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलने के लिए हैं, इसलिए इन खिलाड़ियों को DPL 2022 में खेलने की अनुमति दी गई है।

विहारी, ईश्वरन, अपराजित, मेनारिया और रसूल DPL में नए चेहरे नहीं है, इससे पहले इन्होने 2019-2020 सीजन में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। दिनेश कार्तिक, मनोज तिवारी और युसूफ पठान जैसे कई अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ी भी पहले DPL में भाग ले चुके हैं। बता दें, DPL 2022 में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों को एक विदेशी खिलाड़ी को खिलाने की अनुमति दी गई है।

अबाहानी लिमिटेड के लिए कुछ मैचों से चूकेंगे हनुमा विहारी

इस बीच, हनुमा विहारी श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने घरेलू सीरीज 2-0 से जीती है। ESPNcricinfo के अनुसार, दाएं-हाथ का बल्लेबाज ढाका की यात्रा से पहले एक छोटे से ब्रेक पर बेंगलुरु से अपने घर हैदराबाद जाएंगे। विहारी कथित तौर पर एक सप्ताह के ब्रेक के बाद अबाहानी लिमिटेड टीम में शामिल हो सकते है।

हनुमा विहारी DPL 2022 में अबाहानी लिमिटेड के पहले तीन मैचों से चूक जाएंगे, जिसके लिए अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान को कथित तौर पर क्लब में शामिल किया गया है। आपको बता दें, अभिमन्यु ईश्वरन DPL 2022 में प्राइम बैंक की ओर से खेलेंगे, वहीं रसूल शेख जमाल धनमंडी के लिए, अपराजित रूपगंज टाइगर्स के लिए, मेनारिया खेलघर के लिए, जानी लेजेंड्स ऑफ रूपगंज के लिए और गुरिंदर गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के लिए खेलेंगे।

close whatsapp