आखिरकार आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी को दे ही दिया NOC - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिरकार आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी को दे ही दिया NOC

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज यानी 4 जून को दिग्गज खिलाड़ी हनुमा विहारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया है।

Hanuma Vihari (Photo Source: Twitter)
Hanuma Vihari (Photo Source: Twitter)

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज यानी 4 जून को दिग्गज खिलाड़ी हनुमा विहारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद हनुमा विहारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। बता दें, हनुमा विहारी ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में आंध्र की एक मैच में कप्तानी की थी।

हनुमा विहारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मैं पिछले दो महीनों से अपने अनापत्ति प्रमाण पत्र के बारे में पूछ रहा हूं। मैंने बोर्ड को चार बार मेल भी किया लेकिन मुझे उन्होंने मेरा NOC नहीं दिया। लेकिन अब चीज़ें बदल चुकी हैं। उन्होंने मेरा अनापत्ति प्रमाण पत्र तुरंत ही जारी कर दिया। LOL।’

यह रहा हनुमा विहारी का ट्वीट:

हनुमा विहारी भारत की ओर से 16 टेस्ट मैच में भाग ले चुके हैं और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में हनुमा विहारी को सिर्फ एक मैच में आंध्र की कप्तानी करने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। राजनीति बवाल के बीच में बोर्ड ने यह फैसला लिया था जिसके बाद विहारी ने भी अपनी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम की ओर से खेलना चाहते हैं। वो रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज ने अभी इस चीज को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है।

हनुमा विहारी के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 16 टेस्ट मुकाबलों में 33.56 के औसत और 42.2 के स्ट्राइक रेट से 839 रन बनाए है। उनके नाम पांच अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। हनुमा विहारी 24 इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में भी भाग ले चुके हैं जिसमें बेहतरीन बल्लेबाज ने 88.47 के स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?