Happy Independence Day 2023 : MS Dhoni ने रांची स्थित फार्म हाउस पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Happy Independence Day 2023 : MS Dhoni ने रांची स्थित फार्म हाउस पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेटर्स ने भी इस खास दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया।

पूरा भारत आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स ने भी इस खास दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसे विशेष तरीके से मनाया। बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

फिलहाल धोनी रांची स्थित फार्म हाउस पर आनंद ले रहे हैं। इस बीच एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी के फार्म हाउस पर तिरंगे को फहरते हुए देखा जा सकता है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। देश के प्रति धोनी के इस भाव को देख फैन्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स का मानना है कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी भारत सरकार के ‘हर घऱ तिरंगा’ अभियान को अपना समर्थन दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

बता दें कि धोनी आज ही के दिन 2020 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। धोनी को कई भारतीय अवार्ड्स में मिल चुके हैं। उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

धोनी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में ही चेन्नई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के 2023 सीजन में चेन्नई ने बारिश से बाधित फाइनल में गुजरात को हराकर पांचवी बार ट्रॉफी जीती थी।

एमएस धोनी की बात करें तो वह पूरे टूर्नामेंट में मुश्किल में दिखे थे, क्योंकि वह घुटने की चोट से जूझते नजर आए थे। कई मौकों पर उन्हें लंगड़ाकर चलते हुए देखा गया। इसके बावजूद उन्होंने किसी तरह की शिकायत नहीं की और एक भी मैच में ब्रेक नहीं लिया। खेल के प्रति धोनी के इसी समर्पण के लिए फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं।

close whatsapp