Asia Cup 2023: Shreyas Iyer के दोबारा चोटिल होने पर हरभजन सिंह ने उठाए NCA पर सवाल, तो वहीं सुनील गावस्कर कर हैं रिप्लेसमेंट की बात!
टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट तैयार रखना चाहिए।
अद्यतन - Sep 11, 2023 2:51 pm

भारतीय क्रिकेट टीम को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले से पहले एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोट के बाद वापसी कर रहे Shreyas Iyer पीठ में ऐंठन के कारण भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 सुपर फोर मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिसने हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर जैसे पूर्व क्रिकेटरों को चिंता में डाल दिया है।
आपको बता दें, श्रेयस अय्यर जारी एशिया कप 2023 में केवल एक ही पारी खेल पाए, जबकि दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला और अब तीसरे मैच में वह दोबारा चोटिल हो गए हैं। जिसके चलते भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट को आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए अपने स्क्वॉड में बदलाव करने के बारे में विचार करना पड़ सकता है।
यह Shreyas Iyer के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है: Sunil Gavaskar
इस बीच, सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा श्रेयस अय्यर का दोबारा चोटिल होना भारत के लिए निश्चित रूप से चिंता का विषय है। वह पहले ही चोट के कारण 5-6 महीने के लिए बाहर था, और अब वह आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से एक महीने पहले दोबारा चोटिल हो गया है, तो यह चिंता का विषय है।
सबसे बड़ी राहत की बात तो यह है कि हम अपनी 2023 वर्ल्ड कप टीम में अभी भी बदलाव कर सकते हैं, और अगर अय्यर फिट नहीं होता है, तो कोई न कोई उसकी जगह ले लेगा। हालांकि, यह अय्यर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में वह अच्छी लय में नजर आए थे। उन्होंने शानदार कवर ड्राइव खेली थी।
श्रेयस अय्यर राहुल के लिए जगह बना रहे हैं: Harbhajan Singh
वहीं, हरभजन सिंह ने कहा चोटें खेल का हिस्सा हैं। लेकिन बार-बार चोटिल होना, यह या तो दुर्भाग्य है या फिर आप केएल राहुल के लिए जगह बना रहे हैं। श्रेयस अय्यर के इस समय चोटिल होने से टीम में उनकी स्थिति खराब होगी और केएल राहुल के लिए चीजें सही हो जाएंगी। यह बहुत चिंताजनक है कि खिलाड़ी बार-बार घायल हो रहे हैं और इसका मुख्य कारण उनकी ट्रेनिंग है। इसका जवाब NCA को देना होगा, क्योंकि सभी खिलाड़ी वही रिहैब करते हैं और खुद को ट्रैन करते हैं।