'वो अच्छा बल्लेबाज है लेकिन.....'- दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर भज्जी का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो अच्छा बल्लेबाज है लेकिन…..’- दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर भज्जी का बयान

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 120 रनों की पारी खेली थी।

Rohit Sharma Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की अगुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 120 रनों की शानदार पारी खेली थी। रोहित शर्मा के इसी शानदार पारी के चलते भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर एक पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की थी।

भारत के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा नई उपलब्धियां हासिल करते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह विश्व क्रिकेट में रोहित के प्रभाव को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह के खुलासा करते हुए रोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी बताया है।

रोहित मेरी सीट के पीछे बैठा करता था- हरभजन सिंह

विराट कोहली के कप्तानी पद छोड़ने के बाद रोहित शर्मा भारत के तीनों फॉर्मेट में कप्तान के रूप में नियुक्त किए गए थे। रोहित की कप्तानी में भारत इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए तैयार है। हरभजन सिंह ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रोहित शर्मा के साथ पहली मुलाकात को लेकर बातें साझा की हैं।

हरभजन सिंह ने कहा है, ‘मैं रोहित को बड़े लंबे समय से जानता हूं, वह पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा साउथ अफ्रीका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में बना था, वह बस में मेरे सीट के पीछे ही बैठता था। वह मुंबईया अंदाज में बातें करता था, कैसा है रे तू, कैसा है शाणे, ऐसे सब शब्द इस्तेमाल करता था। वह बहुत ही प्यारा लड़का है।’

रोहित सबसे सफल कप्तान हैं- हरभजन सिंह

रोहित शर्मा ने हाल में टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पहला शतक लगाया। इसी के साथ रोहित तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बने हैं। हरभजन सिंह ने आगे बात करते हुए रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर कहा, ‘मुझे पता था कि वह विश्व क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज बनेगा। वह एक शानदार बल्लेबाज व कप्तान है। लेकिन वो उससे दस गुना ज्यादा अच्छा इंसान हैं।’

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बात करते हुए हरभजन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा हैं कि ‘रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान है। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा दोनों ही क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।’

close whatsapp