हरभजन सिंह ने IPL ऑल स्टार मैच के लिए चुने अपने पसंदीदा कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग में कई जादुई कप्तानों को अपनी काबिलियत साबित करते देखा गया है।
अद्यतन - Feb 22, 2022 12:07 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस साल 15 साल पूरे होने जा रहे हैं, इस दौरान टूर्नामेंट में कई जादुई कप्तानों को अपनी काबिलियत साबित करते देखा गया है, वहीं इस लीग ने कई कम-ज्ञात खिलाड़ियों को खुद को बड़ा साबित करते हुए भी देखा हैं।
भारत की आकर्षक टी-20 लीग ने कई सितारों को उभारा भी है, तो वहीं कई क्रिकेट के सितारों ने आईपीएल (IPL) में अपनी विरासत को पीछे छोड़ा है। लेकिन इन सबसे ऊपर, IPL ने क्रिकेट संरचना में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। IPL दुनिया भर के खिलाड़ियों की पसंदीदा टी-20 लीग है।
हरभजन सिंह ने चुने अपने दो पसंदीदा कप्तान
अपनी अब तक की यात्रा में, IPL ने दो टीमों मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का दबदबा देखा है। जहां MI ने पांच बार IPL का खिताब जीता है, वहीं CSK ने चार ट्रॉफियां जीती हैं। इन दोनों फ्रेंचाइजियों के IPL में सफलता का राज उनके जादुई कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा है।
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा दोनों की ही कप्तानी में IPL में खेला हैं, और जब उनसे उन दो कप्तानों के बारे में पूछा गया, जो आईपीएल ऑल-स्टार मैच में टीमों का नेतृत्व कर सकते हैं, तो उनका जवाब बिलकुल सटीक और अपेक्षित था।

हरभजन सिंह को रोहित शर्मा और एमएस धोनी को अपनी कप्तानी के विकल्प के रूप में चुनने में कोई झिझक नहीं थी, क्योंकि वह उन दोनों के साथ और उनके नेतृत्व में खेल चुके हैं। रोहित पांच IPL खिताबो के साथ IPL के सर्वकालिक सफल कप्तान हैं, जबकि धोनी चार खिताबो के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
MSD and ROHIT captains 🎯 https://t.co/wPYMpSiiND
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 21, 2022
मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल ने किन्ही दो पक्षों को भी चुनने को कहा था, लेकिन पूर्व स्पिनर ने सिर्फ अपनी कप्तानी की पसंद बताई, लेकिन जाहिर तौर पर वे टीमें भी CSK और MI ही होंगी।
बता दें, हरभजन सिंह ने अपने IPL करियर में सबसे लंबे समय 2008 से 2017 तक MI के लिए खेला हैं, जबकि उन्होंने दो सीजन 2018 और 2019 में CSK के लिए खेला हैं, वहीं 2021 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ थे। वह व्यक्तिगत कारणों से पूरे IPL 2020 सीजन से चूक गए थे। हरभजन सिंह खुद IPL के एक दिग्गज हैं, जिन्होंने 163 मैचों में 7.07 की इकॉनमी रेट से 150 विकेट लिए हैं।