IND vs ENG: मुश्किल वक्त में अश्विन को मिला इस दिग्गज का साथ, शेयर किया ये खास पोस्ट
अश्विन ने राजकोट टेस्ट में 500 विकेट लेकर इतिहास रचा था।
अद्यतन - फरवरी 17, 2024 12:27 अपराह्न

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फैमिली एमरजेंसी की वजह से राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट से बीच मुकाबले के दौरान अपना नाम वापस ले लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अश्विन के प्रति अपना सपोर्ट दिखाया और फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा है।
इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अश्विन के प्रति अपनी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं भेजी हैं। 43 वर्षीय हरभजन सिंह ने अश्विन के परिवार की भलाई के लिए कामना करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
हरभजन सिंह ने अश्विन के लिए शेयर किया ये खास पोस्ट
हरभजन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “प्रिय @ashwinravi99, पिछले कुछ वर्षों में आपने अपनी उपलब्धियों से 1.4 अरब भारतीयों को खुशी दी है और मैं आपके परिवार की भलाई के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थना भेजने वालों में शामिल हूं।”
Dear @ashwinravi99, Over the years you’ve given joy to 1.4 billion Indians with your achievements and I join each of those in sending wishes and prayers for the well-being of your family. 🙏
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 16, 2024
तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन, अश्विन ने अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, नाथन लियोन और यूसुफ पठान सहित कई क्रिकेटरों ने बधाई दी। युसूफ पठान ने अश्विन के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि, उनके परिवार के साथ सब कुछ ठीक है।
पठान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “500 टेस्ट विकेट के लिए @ashwinravi99 को बहुत-बहुत बधाई! क्रिकेट में बहुत बड़ी उपलब्धि. सुना है आपने पारिवारिक कारणों से मैच छोड़ा है। उम्मीद है सब कुछ ठीक है. #INDvENG
Big cheers to @ashwinravi99 for 500 Test wickets! Very big achievement in cricket. Heard you left the game for family reasons. Hope everything is okay. #INDvENG
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) February 16, 2024
मेजबान टीम को 445 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने बल्लेबाजी में तेज शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट शानदार लय में दिखे और उन्होंने राजकोट में जोरदार शतक जड़ा। ओली पोप ने बीच में उनका अच्छा साथ दिया और दूसरे दिन की समाप्ति के बाद मेहमान टीम का स्कोर 207/2 था। रोहित शर्मा को छोड़कर, भारत का टॉप ऑर्डर बल्ले से साधारण दिख रहा था, इंग्लैंड ने नई गेंद का फायदा उठाया, जिससे उन्हें अच्छी शुरुआत मिली।