भारतीय फैंस की आलोचना कर बुरे फंसे इंग्लिश कमेंटटेटर्स, सुनील गावस्कर ने लगा दी क्लास
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 7:42 अपराह्न

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन इंग्लैंड इस वक्त तीसरे टेस्ट मैच में बाजी मारते हुए नजर आ रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इंग्लिश कमेंटटेरों को जमकर फटकार लगाई है।
दरअसल इंग्लिश कमेंटटेटर्स का कहना है कि, भारतीय फैंस अपने होम टीम को ही सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। लेकिन सुनील गावस्कर ने कमेंटटेटर्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा सिर्फ भारत में हीं नहीं होता है ऐसा हर देशों में होता है।
सुनील गावस्कर ने कमेंटटेटर्स को कही यह बात
सुनील गावस्कर ने अपने मिड डे कॉलम पर लिखा, ‘यह स्वभाविक है कि फैंस अपनी ही टीम का समर्थन करेंगे और विरोधियों का उत्साह नहीं बढ़ाएंगे। लेकिन ऐसा कहना कि यह केवल भारत में होता है यह ठीक नहीं है। यह कोई भारतीय घटना नहीं है बल्कि हर देश में ऐसा होता है जहां घरेलू फैंस तब चुप रहते हैं जब उनके गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री लगती है या उनके बल्लेबाज आउट हो जाते हैं।’
आपको बता दें मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड के फैंस तब चीयर करते हुए नजर आते हैं, जब उनकी घरेलू टीम अच्छा खेलती है। सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘मौजूदा एशेज सीरीज में अधिक स्पष्ट कहीं नहीं है। विदेशी कमेंटटेटर जब वे भारत आते हैं तो कहते रहते हैं कि, जब कोई भारतीय बल्लेबाज आउट हो जाता है या जब कोई भारतीय गेंदबाज चौका मारता है। तो मैदान पर भारतीय भीड़ कितनी शांत हो जाती है।’
यह भी पढ़े- Ashes 2023: मार्क टेलर ने Harry Brook की तारीफ करते हुए जॉनी बेयरस्टो की विकेटकीपिंग की आलोचना की
इंग्लिश मीडिया की इस हरकत पर भड़के सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने इंग्लिश मीडिया जिस तरह से दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के रनआउट को कवर कर रही है, इसकी भी जमकर आलोचना की। सुनील गावस्कर ने आगे कहा, ‘आमतौर पर जबकि क्रिकेट जगत लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो की स्टंपिंग के सही और गलत पर चर्चा करने में व्यस्त है।’
‘इससे बेन स्टोक्स की अद्भूत पारी पीछे छूट गई। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कितनी छोटी चीजें अक्सर अधिक महत्वपूर्ण घटनाओं पर भारी पड़ जाती है। यह विदेशी मीडिया द्वारा सालों से उपयोग की जाने वाली रणनीति हैं। जहां टीम की बड़ी विफलता को छिपाने के लिए एक छोटी सी घटना को अंजाम दिया जाता है।’