Ashes 2023: मार्क टेलर ने Harry Brook की तारीफ करते हुए जॉनी बेयरस्टो की विकेटकीपिंग की आलोचना की
डेमियन फ्लेमिंग ने जॉनी बेयरस्टो के कैच नहीं लपकने पर हैरानी जताई।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 5:10 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे जारी Ashes 2023 के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जबरदस्त फील्डिंग के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज Harry Brooks की जमकर तारीफ की।
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को आउट करने के लिए हैरी ब्रूक ने जो करतब दिखाई, उससे मार्क टेलर बेहद प्रभावित है। आपको बता दें, हैरी ब्रूक ने तीसरे एशेज 2023 टेस्ट के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क (16) को आउट करने के लिए शॉर्ट लेग से एक अद्भुत डाइविंग कैच लपका।
बहुत बढ़िया Harry Brooks: मार्क टेलर
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के साथ टकराव के बावजूद मिचेल स्टार्क का सफलतापूर्वक कैच लिया, और अपने इन शानदार प्रयास के साथ सभी का दिल जीता। इस बीच, मार्क टेलर ने बताया कि यह जॉनी बेयरस्टो का कैच था, लेकिन हैरी ब्रूक ने कैच लपकते हुए अविश्वसनीय प्रदर्शन किया।
यहां पढ़िए: पहले Alex Carey को लेकर फैलाई अफवाह, अब माफी मांगने के लिए मजबूर हुए Sir Alastair Cook!
मार्क टेलर ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: “वहां एक मिनट के लिए कन्फ्यूजन पैदा हो गया था, क्योंकि बेयरस्टो ब्रूक की ओर देख रहे थे, तो वहीं ब्रुक बेयरस्टो की तरफ देख रहे थे। बहुत बढ़िया हैरी ब्रूक। मुझे लगता है कि वह जॉनी बेयरस्टो का कैच था। खासकर बिना दस्तानों और हेलमेट पहने हुए। उसके लिए पीछे की ओर जाना कठिन था, लेकिन उसने कर दिखाया। वह निश्चित रूप से विकेटकीपर का कैच था, लेकिन उसे जी ब्रुक ने अद्भुत फील्डिंग करते हुए पकड़ा।”
यह अब तक से सबसे अजीब कैचों में से एक है: डेमियन फ्लेमिंग
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के कैच नहीं लपकने पर हैरानी जताई। डेमियन फ्लेमिंग ने हैरी ब्रूक द्वारा लिए गए कैच को अब तक के सबसे अजीब कैचों में से एक बताया।
डेमियन फ्लेमिंग ने कहा: “ब्रूक को कोई अंदाजा नहीं था कि वह कहां है। यह अब तक से सबसे अजीब कैचों में से एक है। यह लगभग ऐसा था जैसे आपको वहां बेनी हिल संगीत की आवश्यकता थी। वह करीब तीन बार रुके, बेयरस्टो उनके आसपास भी नहीं थे। यह पागलपन था।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें