भज्जी उतरे सैफ अली खान के साथ गाली-गलौज पर!
पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से हरभजन ने लिया था संन्यास।
अद्यतन - मार्च 17, 2022 2:25 अपराह्न

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि राजनीति की दुनिया में हरभजन जल्द ही अपनी नई पारी का आगाज कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब में हाल ही में नई सरकार बनी है और ऐसे में वहां के मुख्यमंत्री उन्हें कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
इस बीच हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल भज्जी ने जो वीडियो साझा की है वो दो वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। फैंस को भी भज्जी का ये फनी वीडियो काफी पसंद आ रहा है और सभी उसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए हरभजन का वह वीडियो
बता दें कि हरभजन सिंह अपने कार्यकाल में भारत को 2 वर्ल्ड कप दिलाया था, वो 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा हरभजन आईपीएल में भी काफी सफल रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी और पिछले सीजन में मुंबई कोलकाता टीम का हिस्सा थे।
इस बीच खबर ये भी है कि, पंजाब की कमान संभालने के बाद वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान टर्बनेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा में भेज सकती है। इतना ही नहीं उन्हें खेल विवि की भी कमान सौंपी जा सकती है।
ऐसा रहा भज्जी का करियर
पंजाब के 41 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर में 103 टेस्ट में 417 विकेट, 236 वनडेमैचों में 269 विकेट और 28 T20I में 25 विकेट लिए है। इस ऑफ स्पिनर ने संन्यास का ऐलान ट्वीट के जरिए किया था और लिखा था कि, “मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, सभी अच्छी चीजें भी समाप्त हो जाती हैं। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल के लंबे सफर को बेहतरीन और यादगार बनाया।”