'ये हरकत एक नालायक ही कर सकता है' कामरान अकमल की अर्शदीप को लेकर 12 बजे वाले टिप्पणी पर हरभजन सिंह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये हरकत एक नालायक ही कर सकता है’ कामरान अकमल की अर्शदीप को लेकर 12 बजे वाले टिप्पणी पर हरभजन सिंह 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान कामरान ने की थी ये टिप्पणी

Harbhajan Singh and Kamran Akmal (Image Credit- Twitter)
Harbhajan Singh and Kamran Akmal (Image Credit- Twitter)

वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एक रोमांचक मैच 9 जून को, न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन बचाने थे।

तो वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी करने आए अर्शदीप सिंह ने सिर्फ ओवर में 11 रन खर्चे और टीम इंडिया को 6 रन से मैच जिता दिया। हालांकि, इस मैच के दौरान पाकिस्तानी मीडिया के एक चैनल पर पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल अर्शदीप सिंह का मजाक उड़ाते हुए नजर आए थे, और उन्होंने उनके सिख धर्म पर हंसते हुए 12 बजे वाली टिप्पणी की थी, जिसकी क्रिकेट जगत के साथ पूरी दुनिया में तीखी आलोचना देखने को मिली।

दूसरी ओर, अब कामरान अकमल के इस बयान पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। हरभजन का कहना है कि ऐसी हरकत कोई नालायक ही कर सकता है।

Harbhajan Singh ने कामरान अकमल को लिया निशाने पर

बता दें कि हाल में ही ANI को दिए एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने कहा- बहुत ही बेतुका बयान और बहुत ही बचकानी हरकत और ऐसी हरकत एक नालायक ही कर सकता है। इसको लेकर मैं क्या ही कहूं, क्योंकि इनके (पाकिस्तानी खिलाड़ी) जितना मुंह लगो, उतना हम खुद को ही नीचें गिराएंगे। ये समझदार लोग तो है नहीं, जिनके बारे में हम बात करें। कामरान अकमल को एक क्रिकेटर के नाते और एक आम नागरिक होने के नाते ये जानने की जरूरत है कि उसे किसी के धर्म, रिलीजन के बारे में कुछ भी अपशब्द बोलने की जरूरत नहीं है।

देखें हरभजन सिंह की ये वीडियो

देखें कामरान अकमल के विवादित बयान की ये वीडियो

दूसरी ओर, सिख धर्म पर इस तरह की टिप्पणी व मामले के तूल पकड़ने के बाद कामरान अकमल ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है। लेकिन उनके इस तरह के बयान से सिख अनुयायियों की आस्था को जरूर ठेस पहुंची है।

close whatsapp